सागर- SIR सर्वे की बड़ी बैठक, वार्डों में शिविर और टोल-फ्री नंबर जारी, लोकतंत्र का उत्सव’ शुरू

 

नगर निगम सागर में लोकतंत्र का उत्सव अभियान अब तेज रफ़्तार पकड़ने जा रहा है। SIR सर्वे की प्रगति की समीक्षा के लिए नगर निगम सभाकक्ष में गुरुवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें महापौर संगीता सुशील तिवारी, नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री, एमआईसी सदस्य और सभी पार्षद शामिल हुए। महापौर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि SIR सर्वे में नागरिकों को आ रही समस्याओं का तुरंत समाधान किया जाए। इसी के तहत शुक्रवार से वार्ड स्तर पर शिविरों की शुरुआत की जाएगी। पहला शिविर गोपालगंज वार्ड के झंडा चौक पर दोपहर 12 बजे आयोजित होगा, जिसका शुभारंभ स्वयं महापौर करेंगी।
इसके साथ ही सर्वे से संबंधित किसी भी शिकायत या जानकारी के लिए दो टोल-फ्री नंबर 18002331535 और 07582-224550 भी जारी किए गए हैं, जिन पर नागरिक आसानी से संपर्क कर सकेंगे।

 

 

बैठक में महापौर ने कहा—लोकतंत्र की बुनियाद सटीक मतदाता सूची है। हमारा लक्ष्य है कि कोई पात्र नागरिक मतदाता सूची से छूटे नहीं। उन्होंने सभी पार्षदों से आग्रह किया कि वे अपने-अपने वार्डों में नियुक्त बीएलओ से समन्वय स्थापित करें और सर्वे दलों को हरसंभव सहयोग दें। महापौर ने यह भी कहा कि एसआईआर सर्वे सिर्फ एक प्रशासनिक कार्य नहीं, बल्कि नागरिकों की लोकतांत्रिक भागीदारी का जश्न है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सागर नगर निगम प्रदेश में सर्वश्रेष्ठ और समयसीमा में पूर्ण किए गए सर्वे का उदाहरण बनेगा।

 

 

निगमायुक्त राजकुमार खत्री ने बताया कि कई स्थानों पर सर्वे में विलंब का कारण दस्तावेज़ों की कमी और लोगों की अनुपलब्धता है। उन्होंने पार्षदों से इन समस्याओं को दूर करने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। निगमायुक्त ने यह भी आश्वस्त किया कि टोल-फ्री नंबर पर कॉल करने वालों को सर्वे, दस्तावेज़ और बीएलओ से संबंधित हर जानकारी तुरंत उपलब्ध कराई जाएगी। बैठक में पार्षदों ने अपने वार्डों की समस्याओं को भी रखा, जिसके समाधान के लिए निगमायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश जारी किए। बैठक में एमआईसी सदस्य शैलेंद्र ठाकुर, अनूप उर्मिल, कंचन सोमेश जड़िया सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

 

 


By - sagar tv news
20-Nov-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
सागर- बीना विधायक, दल-बदल केस में हाईकोर्ट का बड़ा संकेत, पहले स्पीकर तय करेंगे किस्मत SAGAR TV NEWS
by sagarttvnews, 21-Apr-2026
MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.