सागर- डेयरी शहर में रखोगे…तो देना पड़ेगा भारी जुर्माना! 3 संचालकों पर 32,000 का एक्शन

 

 

सागर शहर को पशु-विचरण मुक्त बनाने और डेयरियों को शहर से बाहर शिफ्ट कराने की अभियान में नगर निगम सागर ने बड़ा एक्शन लिया है। मंगलवार सुबह निगमायुक्त राजकुमार खत्री ने सुभाष नगर वार्ड का निरीक्षण किया, जहां शहर के भीतर अब भी संचालित हो रही डेयरियों पर सख्ती दिखाई गई। तय समय सीमा के बाद भी डेयरियां न हटाने पर तीन डेयरी संचालकों पर कुल 32 हजार रुपये का जुर्माना ठोका गया।

निगमायुक्त ने बताया कि पिछले सप्ताह 7 डेयरी संचालकों को नोटिस देकर 1-1 हजार रुपये का चालान किया गया था और दो दिन में डेयरी शहर से बाहर ले जाने का निर्देश दिया गया था। चेतावनी दी गई थी कि समय पर पालन न होने पर रोजाना दोगुना जुर्माना लगाया जाएगा। आज की कार्रवाई में आकाश यादव पर 8,000 रुपये, रामकुमार बाबूलाल राय पर 8,000 रुपये, प्रभु यादव पर 16,000 रुपये का चालान किया गया। इन सभी को अंतिम चेतावनी देते हुए 2–3 दिनों की अतिरिक्त मोहलत भी दी गई है। साथ ही डेयरियों के पास बने पक्के खुट्टे, चारा स्थल और सड़क किनारे पशु बांधने के स्थानों को मौके पर ही हटवा दिया गया। निगमायुक्त ने कहा— जो डेयरी शहर से बाहर नहीं ले जाएंगे, उन पर भारी-भरकम जुर्माना जारी रहेगा। चालान जमा न करने पर जुर्माना सीधे संपत्ति कर में जोड़ दिया जाएगा।

उन्होंने स्पष्ट किया कि डेयरी संचालकों को आगे से किसी भी सरकारी योजना, सुविधा या अनुदान का लाभ भी नहीं दिया जाएगा। पहले से मिली सुविधाएं भी वापस ली जाएंगी। शहर में डेयरियों के कारण बढ़ रही गंदगी, दुर्गंध और पशु विचरण की समस्या को देखते हुए प्रशासन इस मुहिम को शत-प्रतिशत पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। हफसिली डेयरी प्रोजेक्ट में पानी, शेड, पशु बाजार और अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हैं।

जिनके पास प्लॉट नहीं है, उन्हें निगम द्वारा नई व्यवस्था उपलब्ध कराई जा रही है। निगम ने सभी डेयरी संचालकों से अपील की है— अपनी डेयरियों को हफसिली या किसी अन्य उपयुक्त स्थान पर तुरंत विस्थापित करें। शहर को स्वच्छ और सुरक्षित बनाने में साथ दें।


By - sagar tv news
18-Nov-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.