Sagar- चाचा सरपंच है हमारे !, जमीन पर कर लिया है कब्जा, कलेक्ट्रेट में पुलिस ने युवक को पकड़ा
सागर कलेक्टर कार्यालय में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब जनसुनवाई के दौरान एक युवक ने अचानक केरोसिन उड़ेल लिया। हालात बिगड़ते देख मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी दौड़े और युवक को काबू में कर लिया। पुलिस ने बोतल छीनी और स्थिति को संभाला।
युवक का आरोप है कि पारिवारिक जमीनी विवाद में उसे लगातार परेशान किया जा रहा है, लेकिन कलेक्टर कार्यालय, थाना और अन्य अधिकारियों के चक्कर लगाने के बावजूद उसकी सुनवाई नहीं हो रही। इस लापरवाही से दुखी होकर उसने यह कदम उठाया।
देवीसिंह पिता धीरज सिंह यादव, निवासी किशनपुरा, मंगलवार को जनसुनवाई में अपनी जमीन से जुड़े विवाद की शिकायत लेकर पहुंचे थे। उनका कहना है कि शिकायत दर्ज कराने के बावजूद सुनवाई नहीं हुई।
देवीसिंह ने बताया कि उनका जमीनी विवाद परिवार के चाचा कृष्ण मुरारी यादव से चल रहा है और मामला सिविल कोर्ट में विचाराधीन है। कृष्ण मुरारी की पत्नी सरपंच है, ये भाजपा नेता है इसके बावजूद उन्हें लगातार धमकाया और परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नरयावली थाने में उनकी शिकायतों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा, जिससे पूरा परिवार तनाव में है।