Sagar- बिजली बिल बकाएदारों की फुल मौज, 100% सरचार्ज होगा माफ़, जानें क्या होता है सरचार्ज
ऐसे बिजली उपभोक्ता जिन्होंने पिछले 3 महीने से या इससे अधिक समय से अगर अपना बिजली बिल जमा नहीं किया है तो उनके लिए समाधान योजना 2025- 26 लागू की गई है जिसके तहत बकाया राशि वाले उपभोक्ताओं का सरकार माफ किया जा रहा है इसमें उपभोक्ता के द्वारा अपना पूरा बिजली बिल एक साथ जमा करने पर 100% सर चार्ज माफी और 6 किस्तों में भुगतान करने पर 70% सर चार्ज माफी दी जा रही है, वहीं गैर घरेलू एवं औद्योगिक श्रेणी के उपभोक्ताओं को एकमुश्त भुगतान पर 80 प्रतिशत और किस्तों में भुगतान पर 60 प्रतिशत सरचार्ज छूट का लाभ मिलेगा।
बता दें कि जब बिजली उपभोक्ता अपना बिल तय तिथि के अनुसार नहीं भरते हैं तो उनका जितना भी बल होता है उसका सवा प्रतिशत यानी कि 1.25 परसेंट सर चार्ज के रूप में जुड़ जाता है उदाहरण के तौर पर समझे अगर किसी का ₹1000 बिजली बिल है और उसे महीने की 10 तारीख तक जमा करना है अगर वह इस बिल को 10 तारीख तक जमा नहीं कर पाया है तो उसके बिल मे 12 रुपए 50 पैसे और जोड़ दिए जाते हैं जैसे हम पेनाल्टी के रूप में भी जानते हैं. तो ऐसे उपभोक्ता जिनका बिजली बिल बकाया है उनका पूरा सर चार्ज माफ किया जा रहा है,
उपभोक्ताओं योजना की जानकारी पहुंचाने शहर संभाग सागर में एक भव्य वाहन रैली निकाली गई। नवागत कार्यपालन यंत्री इमरान खान ने बताया कि इस रैली का उद्देश्य उपभोक्ताओं को विद्युत बिल जमा करने के लिए प्रेरित करना और उन्हें सरचार्ज माफी योजना की जानकारी उपलब्ध कराना है, ताकि वे इस अवसर का लाभ उठाकर अपना बकाया जमा कर सकें।
रैली का शुभारंभ अधीक्षण यंत्री चंद्रिका प्रभाकर, शांति परते, मनोज रौतेले, वीरेंद्र परते द्वारा किया गया, वाहन रैली शहर के प्रमुख मार्गों—पावर हाउस तीन बत्ती, वंदना होटल, भगवानगंज, राहतगढ़ बस स्टैंड, मोती नगर चौराहा, दिल्ली चौराहा, नया बस स्टैंड, कैलाश चौक, मकरोनिया चौराहा, डीडी नगर, बैटल लाइन रोड, राजाखेड़ी होते हुए कैंट क्षेत्र तक निकाली गई। रैली में अधिकारियों, कर्मचारियों तथा स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्ण सहभागिता दर्ज की।