रेलवे कर्मचारियों के पढ़े-लिखे नहीं होने से उन्हें जा रही परेशानी इसलिए निकाला ये उपाय !SAGARTVNEWS

 

रेलवे कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए सागर जिले के बीना में शिविर लगाया गया। रेलवे इंसिट्यूट में रेलवे कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण के लिए लगाए गए शिविर में 75 मामले आए जिसमें से मौके पर 21 समस्याओं का निराकरण किया गया। जिसमें मुख्य रूप से समस्या एचआरएमएस की रही। रेलवे कर्मचारियों के पढ़े-लिखे नहीं होने से वेतन संबंधित जानकारी, ई-पास, पीटीओ और सर्विस विवरण जैसी समस्यायें कर्मचारीयों को हो रही है। वहीँ कुछ समस्याओं से जूझ रहे कर्मचारियों ने अपनी नाराजगी जाहिर की। जो डीआरएम ऑफिस के चक्कर लगा लगा कर परेशान हो चुके हैं जिन की समस्याओं का निराकरण नहीं हो सका। यह शिविर कार्मिक विभाग द्वारा लगाया गया। जिसमें भोपाल मंडल के सहायक कार्मिक अधिकारी एमएस यादव, मुख्य कल्याण निरीक्षक जैसवार, रेलवे संस्थान सचिव रवि राय सहित बीना के सभी कार्मिक लिपिक मौजूद थे।


By - manoj badhwani
09-Jan-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.