मंत्री गोविंद सिंह के स्वागत के दौरान सक्रीय रहे जेबकतरे कई लोगों की कटी जेबें || SAGAR TV NEWS ||
शुक्रवार को मंत्री बनने के बाद जब गोविन्द सिंह राजपूत जब भोपाल से चलकर राहतगढ़ पहुंचे तो भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा की चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बदले में पार्टी ने सुरखी क्षेत्र का रुतबा व्याज सहित वापिस किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का आभार व्यक्त किया। वहीँ इस दौरान जेबकतरे सक्रीय रहे जिन्होंने जमकर अपने हाथ साफ़ किये। और भीड़भाड़ के मौके का फायदा उठाकर कई लोगों के जेब काट दिए। जिनमें राहतगढ़ नगर परिषद् के पूर्व अध्यक्ष नीरज शर्मा की 38 हजार रुपये तो जिला उपाध्यक्ष गोलू राय की जेब काटकर 27 हजार रुपये उड़ा दिए। इसके अलावा चौकी सरपंच के 10 हजार रुपयों पर भी हाथ साफ कर दिया।-