Sagar -बिहार जीत की बंडा में गूंज ! NDA की ऐतिहासिक विजय पर जश्न… पटाखों से गूंज उठा बरा चौराहा
बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की ऐतिहासिक जीत का उत्साह सिर्फ बिहार तक ही सीमित नहीं रहा… इसकी गूंज मध्यप्रदेश के सागर जिले के बंडा तक सुनाई दी। यहां विधायक वीरेंद्र सिंह लंबरदार के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बरा चौराहा पर जमकर जश्न मनाया। पटाखों की गूंज, ढोल–नगाड़ों का शोर और मिठाइयों की मिठास के बीच पूरा इलाका जीत के रंग में रंग गया। बरा चौराहा… जहां आज सुबह से ही माहौल बिल्कुल अलग था। बिहार चुनाव के नतीजे सामने आते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। कार्यकर्ता हाथों में पार्टी के झंडे, पोस्टर और कटआउट लिए नारे लगाते नजर आए।
जश्न की शुरुआत श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर में विशेष पूजन से हुई। विधायक वीरेंद्र सिंह लंबरदार ने विधिवत पूजा-अर्चना कर बिहार की जीत को हनुमान जी की कृपा बताया। भजनों की गूंज के बीच प्रसाद वितरण किया गया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने विधायक का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया… जैसे ही जीत की घोषणा हुई, कार्यकर्ताओं ने एक–दूसरे को मिठाइयाँ खिलाईं और आसमान पटाखों से जगमगा उठा। चेहरे पर उत्साह, हाथों में मिठाई और दिल में जीत की खुशी—सब कुछ साफ देखा जा सकता था। कार्यकर्ताओं ने नारे लगाते हुए कहा कि बिहार में एनडीए की जीत विकास की जीत है।
वहीं बंडा में यह जश्न यह दर्शाता है कि पार्टी की खुशियाँ प्रदेश–प्रदेश नहीं देखती, बल्कि परिवार की तरह मनाई जाती हैं। वीरेंद्र सिंह, विधायक बंडा ने कहा— “जब से बिहार में एनडीए की सरकार है, तब से वहां का जंगल राज खत्म हुआ है। जनता ने इस बार फिर विकास के नाम पर एनडीए को मौका दिया है। ये जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नीतियों पर जनता के भरोसे की जीत है।” सड़क पर खड़े हर कार्यकर्ता के चेहरे पर खुशी साफ झलकती रही… और देर शाम तक यह जश्न लगातार चलता रहा। बिहार की जीत अब बंडा की भी जीत बन गई… और यह जश्न बताता है कि राजनीति के रंग एक राज्य से दूसरे राज्य तक कितनी तेजी से फैल जाते हैं।