मंत्री गोविंद सिंह के समर्थकों ने किया उनका भव्य तरीके से स्वागत || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||
गोविन्द सिंह राजपूत ने दो साल में तीसरी बार मंत्री पद की शपथ ली है। जिसके बाद वो पहली बार जब सागर पहुंचे थे। सुरखी क्षेत्र के बाद मोतीनगर से उनके स्वागत का जो सिलसिला शुरू हुआ तो कटरा में जाकर ख़त्म हुआ। वहीँ बड़ा बाज़ार में जनपद सदस्य और सुरखी विधानसभा उपचुनाव में मेहनत करने वाले अनिल श्रीवास्तव पीपरा ने अन्य कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह का जोरदार स्वागत किया। अनिल पीपरा ने पुष्पमाला पहनाई और गदा के अलावा चित्र भी भेंट किया। मंत्री गोविंद सिंह काफिले में शामिल थे। उनके साथ विधायक शैलेन्द्र जैन, जिलाध्यक्ष गौरव सिरोठिया समेत कई अन्य नेता मौजूद थे। भाजपा कार्यकर्ता और गोविंद सिंह के समर्थकों ने उनके स्वागत में ढोल बाजे और जमकर आतिशबाजी की।