Sagar- शादी सीजन के पहले महंगाई से राहत !... लोकल आवक से सामान्य होने लगे भाव
शादी सीजन के शुरू होने के पहले ही बीते माह आसमान छू रहे सब्जियों के दाम अब लोकल आवक शुरू होने से सामान्य हो रहे हैं। इससे मध्यम वर्गीय परिवार में हो रही शादियों में महंगाई से कुछ राहत मिलेगी। बाहरी राज्यों और स्थानीय क्षेत्रों से हरी सब्जियों की आवक बढ़ने से आम आदमी की पहुंच से बाहर हो चुके टमाटर के दाम 25 फीसदी घट गए हैं। पिछले माह तक 60 रुपए किग्रा के भाव से बिक रहे टमाटर के दाम अब वैरायटी के अनुसार 30-35 रुपए किग्रा पर आ गए हैं।
वहीं आलू पिछले महीने जहां 40 रुपए प्रति किग्रा बिक रहे थे, बाहरी आवक होने से उसके दाम 20- 25 रुपए किग्रा तक हैं। इसके अलावा अन्य सब्जियों के दाम भी कम हुए हैं। नवंबर माह की शुरूआत से सब्जियों के दाम कम होने से गृहणियों ने राहत की सांस ली हैं, लोकल आवक बढ़ने पर दाम कुछ और कम होने की उम्मीद है, अभी धनिया 200 रूपये मैथी 60, पालक 40, प्याज 15, बैगन 20, कद्दू 30 रुपए किलो चल रहे यही
डॉ. मनीष जैन ने बताया कि सर्दी के मौसम में सेहत की दृष्टि से भी हरी सब्जियां बहुत गुणकारी होती हैं। हरी सब्जियों में विटामिन, आयरन, प्रोटीन की मात्रा भरपूर होती है। यह पाचन शक्ति को मजबूत कर कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद करती है। मेथी, पालक, बथुआ, मूली पाचन तंत्र के लिए बेहद फायदेमंद हैं। मेथी में फाइबर कैल्शियम मैग्नीशियम आयरन, सरसों की पत्तियों में विटामिन ए, सी आदि रहते हैं।