दिल्ली ब्लास्ट के बाद देशभर में हाई अलर्ट, जबलपुर-निजामुद्दीन ट्रेन की सघन जांच

 

दिल्ली में लाल किले के पास हुए बम ब्लास्ट के बाद पूरे देश में सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। इसी कड़ी में गृह मंत्रालय के आदेश पर रेलवे प्रशासन ने दिल्ली आने-जाने वाली ट्रेनों की सर्चिंग अभियान तेज कर दी है। एमपी के सागर संभाग के दमोह रेलवे स्टेशन पर भी मंगलवार शाम को हाई अलर्ट के तहत जबलपुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस की गहन जांच की गई। शाम 6 बजे स्टेशन पर पहुंची ट्रेन को करीब 15 मिनट तक रोककर सर्चिंग की गई। इस दौरान आरपीएफ (रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स) और स्थानीय पुलिस बल ने ट्रेन की कई बोगियों, यात्रियों के सामान, और प्लेटफॉर्म परिसर की जांच की। सुरक्षा जांच में मेटल डिटेक्टर और डॉग स्क्वायड टीम भी तैनात रही।

 

 

 

 

आरपीएफ चौकी प्रभारी अनिल यादव ने जानकारी देते हुए कहा —“दिल्ली में हुए धमाके के बाद पूरे देश में हाई अलर्ट है। गृह मंत्रालय के निर्देश पर दिल्ली जाने वाली ट्रेनों और यात्रियों की जांच की जा रही है। दमोह में भी ट्रेन और स्टेशन दोनों की सघन तलाशी ली गई है, और यह प्रक्रिया लगातार जारी रहेगी।” बताया गया कि जबलपुर और कटनी स्टेशनों पर भी इस ट्रेन की पहले ही सर्चिंग की जा चुकी थी, जिसके बाद अब दमोह में जांच हुई है। अगला पड़ाव सागर रहेगा, जहां भी ट्रेनों और यात्रियों की कड़ी जांच की जाएगी।

 

 

 

रेल प्रशासन का कहना है कि दिल्ली की ओर जाने वाली हर ट्रेन और यात्री की चेकिंग आवश्यक है, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि को रोका जा सके। दमोह रेलवे स्टेशन पर यात्रियों से सहयोग की अपील की गई है। यात्रियों ने भी सुरक्षा जांच को लेकर संतोष जताया और कहा कि इस तरह की कार्रवाई से यात्रा के दौरान सुरक्षा का भरोसा बढ़ता है। देशभर में सुरक्षा एजेंसियां चौकन्नी और एक्शन मोड में हैं। रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों और सार्वजनिक स्थलों पर सतर्कता बढ़ा दी गई है, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को समय रहते टाला जा सके।


By - sagar tv news
12-Nov-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.