Sagar -घर के बेडरूम में कोबरा, दुकान में रेड स्नेक, एक दिन में दो सांपों से सर्प विशेषज्ञ ने बचाई जा-न

 

सागर शहर में बुधवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब दो अलग-अलग इलाकों में सांप निकल आए। एक ओर नई बस्ती के एक घर के बेडरूम में कोबरा दिखाई दिया, वहीं दूसरी ओर ग्ला मंडी की एक दुकान में रेड स्नेक घुस आया। घबराए लोगों ने तुरंत सर्प विशेषज्ञ बबलू पवार को सूचना दी, जिन्होंने दोनों सांपों को सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ दिया।

 

 

 

पहला मामला मंगलवार शाम का है जब नई बस्ती के एक घर में परिवार के लोगों ने बेडरूम में कोबरा रेंगते देखा। अफरा-तफरी मच गई, घरवाले कमरे से बाहर भागे और तुरंत सर्प रेस्क्यू टीम को बुलाया गया। सूचना मिलते ही बबलू पवार मौके पर पहुंचे और करीब 4 फीट लंबे जहरीले कोबरा को बिना किसी नुकसान के सुरक्षित पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि कोबरा संभवतः बारिश के कारण घर के खुले हिस्से से अंदर घुस आया था।

 

 

 

दूसरा मामला बुधवार सुबह ग्ला मंडी स्थित लकी ट्रेडर्स की दुकान का है, जहां मजदूरों ने अनाज की बोरियों के बीच 6 फीट लंबा रेड स्नेक देखा। डर के मारे सभी मजदूर बाहर भाग गए। सूचना पर फिर से बबलू पवार मौके पर पहुंचे और कुछ ही मिनटों में सांप को सुरक्षित पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि रेड स्नेक जहरीला नहीं होता, लेकिन यह अपनी लंबाई और फुर्ती से लोगों को डराने में सक्षम है।

 

 

 

 

बबलू पवार, सर्प विशेषज्ञ ने बताया कि दोनों ही सांप सुरक्षित रूप से जंगल में छोड़ दिए गए हैं। मैं लोगों से अपील करता हूं कि सांप दिखने पर डरें नहीं, तुरंत विशेषज्ञ को सूचना दें। दो अलग-अलग जगहों पर सांप निकलने से शहर में कुछ घंटों तक दहशत का माहौल जरूर बना, लेकिन सर्प मित्र बबलू पवार की तत्परता ने संभावित हादसों को टाल दिया। उनकी यह मुस्तैदी एक बार फिर साबित करती है कि साहस और सतर्कता से किसी भी संकट को टाला जा सकता है।


By - sagar tv news
06-Nov-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.