सागर- रात में भी बुलडोजर की गरज, सड़क चौड़ीकरण की मुहिम , आयुक्त की सख्ती से हिला अतिक्रमण माफिया

 

सागर से बड़ी खबर — शहर में अवैध कब्जों पर बुलडोजर लगातार गरज रहे हैं। नगर निगम आयुक्त सह कार्यकारी निदेशक एवं सीईओ सागर स्मार्ट सिटी श्री राजकुमार खत्री के नेतृत्व में बीते एक सप्ताह से लगातार अतिक्रमण हटाने की ऐतिहासिक मुहिम चल रही है। धर्मश्री से लेकर मोतीनगर चौराहा तक चल रही इस कार्यवाही में खास बात यह है कि खुद निगम आयुक्त देर शाम और देर रात तक मौके पर मौजूद रहकर अतिक्रमण हटाने की निगरानी कर रहे हैं।

 

मंगलवार की शाम को भी आयुक्त खुद सड़क पर उतरे, जहां उन्होंने अतिक्रमण तोड़वाया, लोगों को समझाइश दी और शहरवासियों से अपील की कि वे स्वेच्छा से अपना अतिक्रमण हटाएं। संविधान चौक से मोतीनगर रोड के चौड़ीकरण कार्य में बाधक बने मकानों, बाउंड्रीवाल और दुकानों को बुलडोजर की मदद से हटाया जा रहा है। इस दौरान कई रहवासियों ने स्वयं अपने कब्जे हटाकर प्रशासन को सहयोग दिया। रविवार को बी.एस. जैन परिवार और बुंदेला परिवार ने भी खुद मौजूद रहकर अपने निर्माणों को हटवाया।

 

 

निगम आयुक्त राजकुमार खत्री ने बताया कि यह मुहिम शहर के विकास के लिए है। उन्होंने कहा — “यह सड़क सागर का चेहरा बदलेगी। जब यह चौड़ी होकर तैयार होगी, तब यहां विकास के नए रास्ते खुलेंगे और गुजरने वालों को एक नया सागर दिखाई देगा।” खत्री ने आगे कहा कि सबसे बड़ी बात यह है कि यह अभियान बिना किसी बल प्रयोग के, नागरिक सहयोग से सफल हो रहा है। शहरवासी अब समझ रहे हैं कि अतिक्रमण सिर्फ विकास में बाधक नहीं बल्कि उनकी अपनी सुविधा का भी दुश्मन है। नगर निगम की टीम दिन-रात जुटी है और निगम आयुक्त की सख्ती ने पूरे शहर में संदेश दिया है कि अब सागर में अवैध कब्जे नहीं चलेंगे।

 

 


By - sagar tv news
04-Nov-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.