Sagar - लूट के आरोपियों को बचाने पुलिस बन रही दबाव पीड़ित का कलेक्ट्रेट में हाई वोल्टेज ड्रामा
सागर कलेक्ट्रेट परिसर में उस समय हड़कंप मच गया जब अचानक एक जनपद सदस्य पेट्रोल लेकर जनसुनवाई में पहुंच गया जैसे ही पुलिस कर्मियों को इसकी भनक लगी तो अफरा तफरी मच गई तत्काल ही पुलिसकर्मियों ने जनपद सदस्य को पकड़ा, और उसे शांत कराया इसके बाद एसडीएम अमन मिश्रा ने बातचीत कर निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया
दरअसल सागर जनपद पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर 13 से फदाली कुमार जनपद सदस्य हैं लेकिन 6 महीने पहले उनके साथ कुछ लोगों ने लूट की थी जिसकी शिकायत उन्होंने सनोदा थाना में की थी इसमें उन्होंने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने की वजह हम पर राजीनामा करने का दबाव बना रही है आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं इसी के चलते हम परेशान हैं इसके पहले पुलिस अधीक्षक और आईजी को भी ज्ञापन देकर इस संबंध में शिकायत दर्ज कर चुके हैं लेकिन कहीं कोई कार्रवाई नहीं हो रही अब दर-दर भटकने से अच्छा है कि हम मर ही जाएं इसलिए कलेक्ट्रेट आए थे
वही जनपद सदस्य के द्वारा जो आरोप लगाए गए हैं उसने एक बार फिर पुलिस की कार्य प्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए कि वह कैसे रसूखदारों के साथ मिलकर गरीब और असहाय लोगों पर दबाव बनाती है यहां तक की अब जनपद सदस्य जैसे जिम्मेदार जन प्रतिनिधि की भी सुनबाई नहीं हो रही है तो आम जनता के क्या हाल होंगे आप खुद सोच सकते हैं