समय रहते आग पर पाया काबू वरना पेट्रोल पम्प पर हो जाता बड़ा हादसा || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||

 

 

सागर जिले के बीना के खिमलासा रोड के अंबेडकर चौक के पास स्थित एसआर पेट्रोल पंप पर बीती रात एक बड़ा हादसा होते होते  टल गया। पेट्रोल पंप पर खड़ी दो बाइकों में किसी अज्ञात व्यक्ति ने आग लगा दी।थाना प्रभारी कमल निगवाल ने बताया कि पेट्रोल पंप पर चौकीदार शर्मा कॉलोनी निवासी अवतार सिंह की बाइक और उसके साथी कटरा वार्ड निवासी प्रदीप यादव की बाइक पेट्रोल पंप पर रखी हुई थी। तभी रात में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा आग लगा दी गई। जिसकी जानकारी पुलिस  थाना में  दी गई। सूचना मिलते ही स्टाफ पेट्रोल पंप पर पहुंचा और आग को बुझाया गया समय रहते आग पर काबू पा लिया गया नहीं तो एक बड़ा हादसा हो सकता था।पुलिस ने पेट्रोल पंप चौकीदार अवतार सिंह की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। और जांच में जुट गई है।


By - Manoj Badhwani (Bina MP)
08-Jan-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.