सागर बोलेगा WhatsApp पर ! महापौर ने किया MP15 Chatbot का शुभारंभ, जनता से सीधे जुड़ेगा नगर निगम

 

सागर नगर निगम ने शहर के डिजिटल भविष्य की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। सोमवार को महापौर संगीता सुशील तिवारी ने नगर निगम और जनता के बीच संवाद का नया डिजिटल माध्यम “MP15 WhatsApp Chatbot” नंबर – 8982600918 का शुभारंभ किया। इस अभिनव पहल को संकल्प फाउंडेशन ने तैयार किया है, जिसका उद्देश्य नागरिकों को नगर निगम से सीधा, पारदर्शी और त्वरित संवाद का माध्यम देना है।

 

 

 

शुभारंभ समारोह में नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री, वरिष्ठ भाजपा नेता सुशील तिवारी, एमआईसी सदस्य, पार्षदगण और शहर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। महापौर संगीता तिवारी ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य केवल विकास कार्य कराना नहीं, बल्कि जनता से निरंतर संवाद बनाए रखना भी है। अब सागर का हर नागरिक एक Hi संदेश भेजकर अपनी शिकायत, सुझाव, कर भुगतान, सफाई, जलापूर्ति या अन्य सेवाओं की जानकारी तुरंत प्राप्त कर सकेगा। यह पारदर्शी प्रशासन की दिशा में बड़ा कदम है।

 

 

 

आयुक्त राजकुमार खत्री ने इस पहल को “डिजिटल सागर की ऐतिहासिक शुरुआत” बताया। उन्होंने कहा कि अब शासन और जनता के बीच की दूरी खत्म हो जाएगी — एक क्लिक में प्रशासन जनता के द्वार पर होगा। संकल्प फाउंडेशन के अध्यक्ष, अभिनेता और समाजसेवी रिशांक तिवारी ने कहा — यह चैटबॉट सिर्फ तकनीक नहीं, जनता की आवाज है। अब सागर के लोग सीधे अपनी बात नगर निगम तक पहुँचा सकेंगे।

 

 

 

कार्यक्रम में संकल्प फाउंडेशन की सामाजिक यात्राओं पर आधारित प्रेरणादायी वीडियो भी प्रदर्शित किया गया, जिसमें कोविड-19 टीकाकरण, खेल प्रोत्साहन और सामाजिक जागरूकता अभियानों को दर्शाया गया। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों को पौधे भेंटकर ‘हरित सागर’ का संदेश दिया गया। इस पहल को सागर के स्वच्छ, पारदर्शी और डिजिटल भविष्य की दिशा में एक मील का पत्थर बताया गया। अब सागर बोलेगा डिजिटल भाषा में Hi MP15… और शुरू होगा समाधान का सफर!”


By - sagar tv news
04-Nov-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.