Sagar - सोनम करती थी लड़कों से पहचान, डिप्टी सीएम प्रतिनिधि हो बात कर बड़ा खेल

 

सागर में बेरोजगार युवाओं को सरकारी नौकरी का झांसा देकर लाखों रुपए की ठगी करने वाला शातिर गिरोह सक्रिय है। खुद को मंत्रालय से जुड़ा और उप मुख्यमंत्री का प्रतिनिधि बताने वाला यह गिरोह सोशल मीडिया को ठगी का हथियार बनाकर भोले-भाले युवाओं को जाल में फंसा रहा है। पंडित सोनम पाठक नामक इंस्टाग्राम आईडी के माध्यम से सरकारी नियुक्तियों और ट्रांसफर के फर्जी विज्ञापन डालकर युवाओं से संपर्क किया जाता है। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मंत्रालयीय प्रोसेस के नाम पर रकम ऐंठने के बाद यह ठग फरार हो जाते हैं। किसी को लेकर सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत की आवेदन दिया गया है जिसमें 20 से अधिक छात्र-छात्राओं को नौकरी के नाम पर ठगी का शिकार बनाया गया

 

 

 


यह लोग सोशल मीडिया पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर सरकारी नियुक्तियों का लालच देते हैं। पंडित सोनम पाठक नाम की एक इंस्टाग्राम आईडी के जरिए युवाओं से संपर्क किया जाता है। अकाउंट पर सरकारी नौकरियों के फर्जी विज्ञापन जैसे हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, बिजली विभाग और मंत्रालय की गतिविधियों से जुड़ी तस्वीरें लगाई जाती हैं ताकि भरोसा कायम हो सके। अमन पाठक टू कॉलर पर उप मुख्यमंत्री प्रतिनिधि सेट किया हुआ है। वह खुद को मंत्री लखन पटेल का करीबी, विधायक संजय पाठक का रिश्तेदार और उप मुख्यमंत्री का प्रतिनिधि बताता है। इस राजनीतिक रसूख के भ्रम में फंसे कई युवक बिना जांच-पड़ताल के लाखों रुपए ठगों के हवाले कर चुके हैं।

 

 

 

 


इसको लेकर शास्त्री वार्ड निवासी अभी राजपूत में मोदीनगर थाने में कोई कार्रवाई नहीं होने पर एसपी ऑफिस में आवेदन देकर जांच की मांग की है युवक का आरोप है कि सोनम पाठक के नाम से उसे संपर्क किया गया था और सरकारी नौकरी में पत्नी को महिला सुपरवाइजर की पोस्ट दिलाने को कहा था जिसमें उसे 125000 ऑनलाइन माध्यम से और 175000 नगद दिए, उसने जॉइनिंग लेटर भी दिया था लेकिन 10 दिन बाद तब उसकी नंबर बंद जाने लगे तो हमें समझ आया कि हम लोगों के साथ फ्रॉड हो गया है इस संबंध में मोती नगर थाने में शिकायत की लेकिन कुछ नहीं हुआ


By - sagar tv news
04-Nov-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.