सागर में इन्द्रेश जी की कथा का नन्ही बच्ची ने दिया आमंत्रण, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो
इस छोटी सी बच्ची का ये प्यार से वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। ये बच्ची सागर में होने वाली श्रीमद् भागवत कथा में सभी को आमंत्रित कर रही है।
दरसअल 19 से 25 नवंबर तक होने वाली यह कथा का आयोजन नगर विधायक शैलेंद्र जैन और उनकी पत्नी अनुश्री जैन द्वारा किया गया । इसी कथा के आयोजन से जुड़ा ये वीडियो सागर विधायक की नन्नी सी बेटी श्रीनिका जैन का है। जिसमें वो लोगों से इस आयोजन में शामिल होने की अपील कर रही हैं।
नन्नी श्रीनिका ने अपने वीडियो में कहा कि आप सभी को पता है सागर में भी जय-जय आ रहे हैं, तो आप सब सपरिवार इस दिव्य कथा में जरूर पधारिए।
बता दें कि सागर में आयोजित होने जा रही श्रीमद् भागवत कथा का पहला आमंत्रण हाल ही में परम् पूज्य गुरुदेव श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज को सपरिवार भेंट किया गया था। महाराज श्री ने इस आयोजन को सागर शहर के लिए शुभ और पवित्र बताया था। महाराज श्री के आशीर्वाद के बाद शहर में भक्ति का माहौल और भी गहरा गया है।
श्रद्धालु और आयोजक कथा स्थल को भव्य और दिव्य स्वरूप देने की तैयारी में जुटे हैं। नन्नी श्रीनिका का यह वीडियो भी लोगों में चर्चा का विषय बन गया है। उधर युवा वर्ग विशेष रूप से इस आयोजन को लेकर उत्साहित है। कहा जा रहा है कि यह आयोजन न केवल धार्मिक उत्सव होगा, बल्कि सागर शहर की एकता, संस्कृति और भक्ति का प्रतीक बनकर उभरेगा।