SP–SDOP–ADPO के नाम पर रिश्वत ! ASI का वीडियो आया सामने बोले, गंभीर अपराध में लगते हैं रुपए !

 

 


मध्यप्रदेश पुलिस की छवि पर एक बार फिर सवाल उठाने वाला वीडियो सामने आया है। शाजापुर जिले में एक ASI का रिश्वत मांगते वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो में पुलिसकर्मी खुलेआम कहता सुनाई दे रहा है कि गंभीर अपराध में रुपए लगते हैं, और *इन पैसों में एसडीओपी, एसपी और एडीपीओ तक का हिस्सा जाता है! वीडियो के वायरल होते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। एमपी के शाजापुर जिले के बेरछा थाना क्षेत्र का यह मामला बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में पदस्थ ASI भंवरलाल सिसोदिया एक व्यक्ति से बात कर रहा है। बातचीत के दौरान ASI कहता है कि अगर मामला गंभीर अपराध का है तो रुपए लगेंगे — एसडीओपी, एसपी और एडीपीओ तक सबका हिस्सा जाता है।

 

 

 

 

 

वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है, जिसमें थाने की वर्दी में बैठे ASI को रिश्वत के दाम तय करते हुए सुना जा सकता है। इस वायरल क्लिप ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं — जहां कानून व्यवस्था संभालने का दायित्व जिनके कंधों पर है, वहीं न्याय बिकने की बात खुलेआम की जा रही है। सूत्रों के अनुसार, वीडियो बेरछा थाने में ASI सिसोदिया की तैनाती के दौरान का है। फिलहाल वह पुलिस लाइन में पदस्थ बताया जा रहा है। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि थाने में *काम करवाने के लिए रुपए देना आम बात* बन चुकी है। फिलहाल वीडियो की सत्यता की सागर टीवी न्यूज़ पुष्टि नहीं की जा सकी है, लेकिन वीडियो ने पुलिस महकमे की पारदर्शिता पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। अब देखना होगा कि क्या इस मामले में उच्च अधिकारी सख्त कार्रवाई करते हैं या यह वीडियो भी कुछ दिनों में चर्चा से गायब हो जाएगा।


By - sagar tv news
03-Nov-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
सागर- बीना विधायक, दल-बदल केस में हाईकोर्ट का बड़ा संकेत, पहले स्पीकर तय करेंगे किस्मत SAGAR TV NEWS
by sagarttvnews, 21-Apr-2026
MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.