Sagar - बीएस जैन परिवार की जगह पर चला निगम का बुलडोजर, कार्रवाई देखने के लिए सुबह से पहुंची भीड़
सागर के प्रतिष्ठित बीड़ी उद्योगपति बीएस जैन परिवार की जगह पर निगम का बुलडोजर चला है, और रोड किनारे बने घरों को ध्वस्त किया गया है रविवार की सुबह-सुबह यह कार्रवाई शुरू की गई है बता दें कि सागर शहर के मोती नगर से लेकर धर्म श्री चौराहे तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है, इसी को लेकर पिछले एक सप्ताह से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की जा रही है, जिसमें अब तक कई दुकानें धर्मशाला मकान पर बुलडोजर चल चुका है
लेकिन इस कार्रवाई को लेकर कांग्रेस भी विरोध प्रदर्शन कर रही और बड़े लोगों पर कार्रवाई नहीं करनी को लेकर पक्षपात करने का आरोप लगा रही थी लेकिन रविवार की सुबह उद्योगपति वीएस जैन परिवार की जगह से ही अधिक्रमण तोड़ने की कार्रवाई शुरू की गई इस दौरान यहां पर लोगों की भीड़ तो रही ही साथ ही भारी पुलिस बल भी तैनात रहा था वहीं बीएन परिवार के गुड्डू जैन भी इस समय मौके पर मौजूद थे उनकी आंखों के सामने ही अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया गया अभी आगे भी इस तरह की कार्रवाई चलती रहेगी,
इस रास्ते में जो भी अतिक्रमण तोड़ा जाना है उसको लेकर जगह चिन्हित कर ली गई है ऐसे में कई लोग स्वेच्छा से भी अपने अतिक्रमण को हटा रहे हैं और तोड़ रहे हैं ताकि उससे ज्यादा नुकसान ना हो पाए, लेकिन कई लोग अभी भी इसका विरोध कर रहे हैं कि वह यहां लंबे समय से रह रहे हैं बड़े ही अरमान के साथ उन्होंने अपने घर बनाए लेकिन अब उनके सपनों को कुचला जा रहा है