ऑटो-कार आये आमने सामने अब तक दो की मौत, कई घायल, प्रशासन ने की राहत की घोषणा |SAGAR TV NEWS|

 

एमपी के सागर संभाग के दमोह में बुधवार दोपहर हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे शहर को झकझोर दिया है। रिंग रोड स्थित दमयंतीपुरम के पास एक तेज रफ्तार कार और ऑटो की आमने-सामने की भिड़ंत में अब तक दो महिलाओं की जान जा चुकी है, जबकि छह से अधिक लोग घायल हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि टक्कर लगते ही ऑटो पलट गया और मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां तीन महिलाओं को गंभीर हालत में रेफर किया गया था। दुर्भाग्यवश, उनमें से दो की इलाज के दौरान जान चली गई।

 

घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर, परिवहन और यातायात विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। प्रशासन ने कहा कि यह एक दुखद दुर्घटना है और जिला प्रशासन पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है। कलेक्टर कोचर ने हादसे पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को ₹1-1 लाख रुपये, तथा घायलों को ₹25-25 हजार रुपये की राहत राशि देने की घोषणा की है। साथ ही, हादसे के बाद मौके पर ज़िग-ज़ैग बैरियर लगवाने और सड़क पर सुरक्षा प्रबंध मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

सुधीर कुमार कोचर, कलेक्टर दमोह ने बताया कि यह बेहद दुखद घटना है। प्रशासन पीड़ित परिवारों के साथ है, और सड़क सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। गुरुवार को एक बार फिर प्रशासन और परिवहन विभाग हरकत में आया है, पर बड़ा सवाल यह है कि क्या इस हादसे से विभाग सच में सबक लेगा, या फिर ऐसे हादसे आगे भी सड़क सुरक्षा की पोल खोलते रहेंगे।

 

 


By - sagar tv news
30-Oct-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.