सागर- अचार से भरा ट्रक हुआ बेकाबू, दूसरे ट्रक को मारी टक्कर |SAGAR TV NEWS|
सागर जिले के सनोदा थाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह बड़ा हादसा होगया जहां दो ट्रकों आमने-सामने से टक्कर हो गई इसमें एक क्लीनर गंभीर रूप से घायल हुआ ड्राइवर को भी चोट आई है जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया, मिली जानकारी के अनुसार एक 10 चक्का ट्रक पन्ना अमानगंज से कबाड़ा लेकर सानौधा टोल टैक्स जा रहा था लेकिन इसके पहले जटाशंकर घाटी पर ड्राइवर पानी लेने के लिए गाड़ी को साइड में खड़ा करके रुका था इतने में सागर तरफ से आ रहा एक आइसर ट्रक अनियंत्रित होकर टकरा गया, जिससे दोनों ही गाड़ियां पलट गई
मिली जानकारी के अनुसार या ट्रक लहराते हुए आ रहा था ड्राइवर को नींद की झपकी आने से यह हादसा होना बताया जा रहा है, ट्रक में अचार और गरम मसाला भरा हुआ था जो इंदौर से इलाहाबाद जा रहा था लेकिन रास्ते में हादसे का शिकार हो गया, हादसे की सूचना मिलने के बाद थाना क्षेत्र की पुलिस मौके पर पहुंचे, उन्होंने डायल 112 से घायलों को अस्पताल भेजो आया था इधर रोड पर पड़े हुए ट्रक को क्रेन की मदद उठाकर दूर किया गया जिससे आवागमन सुचारू रूप से चालू हुआ