सागर के फेमस पान की दिवानगी, विदेशो तक चल रहा जादू, 70 सालों का स्वाद बरकरार |SAGAR TV NEWS|
सागर अपनी मिठास के लिए दुनिया भर में जाना जाता है.लेकिन यहां का बनारसी पान भी उतना ही मशहूर है. शहरवासी तो रोजाना इसका स्वाद लेते ही हैं, लेकिन जो एक बार इस पान को खा ले, वह इसे जिंदगीभर नहीं भूल पाता. सागर में 70 साल पुरानी बनारसी पान की दुकान है, जहां दूर-दूर से लोग सिर्फ पान खाने आते हैं. 10 तरह के मसालों से तैयार यह पान 7 रुपए से 30 रुपए तक में मिलता है.
शहर के तीन बत्ती से कोतवाली जाने वाले रोड पर स्थित बनारसी पान भंडार की शुरुआत साल 1958 में स्वर्गीय शालिग्राम चौरसिया ने की थी. यहां का पान इतना प्रसिद्ध है कि जो एक बार खा ले, वह दीवाना हो जाता है. सागर के कई लोग आज विदेशों में बस गए हैं, लेकिन जब भी सालों बाद अपने शहर लौटते हैं, तो इस दुकान का बनारसी पान खाना नहीं भूलते, नेता अभिनेता अधिकारी कर्मचारी हर कोई इस पान का दीवाना है,