सागर में ठंड ने दी दस्तक, दिन का तापमान 7 डिग्री गिरा, बादलों और हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन SAGAR TV NEWS

 

सागर में मौसम ने करवट ले ली है। दिन और रात दोनों में ठंड का असर तेजी से बढ़ने लगा है। दिन का तापमान सामान्य से करीब 7 डिग्री नीचे चला गया है, जबकि रातें ठिठुरन भरी हो गई हैं। लगातार बादल छाए रहने और हवाओं के बहने से मौसम ने सर्दी का एहसास कराना शुरू कर दिया है। तीन वेदर सिस्टम के एक साथ सक्रिय होने से सागर सहित पूरे बुंदेलखंड में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। पिछले चार दिनों से आसमान में बादलों का डेरा बना हुआ है। मंगलवार को सीजन का पहला कोहरा देखने को मिला, जबकि कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। बुधवार सुबह भी आसमान में घने बादल छाए रहे और ठंडी हवाएं बहती रहीं। इससे दिनभर सूरज नजर नहीं आया और मौसम में ठंडक बढ़ती गई। लोग अब गर्म कपड़ों का सहारा लेने लगे हैं।

 


मौसम विभाग के अनुसार, सागर का अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। यह दिन का तापमान सामान्य से लगभग 7 डिग्री कम है, जो सर्दी की दस्तक का संकेत दे रहा है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अरब सागर में एक डिप्रेशन सक्रिय है, जिससे एक ट्रफ लाइन मध्यप्रदेश से गुजर रही है। इसके अलावा उत्तरी भारत में साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी बना हुआ है। इन तीनों सिस्टम के कारण सागर में बादल छाए हुए हैं और बीच-बीच में हल्की बारिश का दौर जारी है। मोंथा तूफान के प्रभाव से तेज हवा और आंधी की भी संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, 1 नवंबर तक ऐसा ही मौसम बने रहने की उम्मीद है। मौसम के इस बदलाव ने लोगों को ठंड की पहली आहट दे दी है। फिलहाल बादल और हवाएं यही इशारा कर रही हैं — सागर में सर्दी ने दस्तक दे दी है।

 

 

 


By - sagar tv news
29-Oct-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.