भाजपा कार्यकर्ता की हत्या के आरोपियों पर पुलिस की जवाबी फायरिंग, दोनों आरोपी घायल, जबलपुर रेफर

 

एमपी के कटनी जिले के कैमोर में भाजपा से जुड़े कार्यकर्ता निलेश रजक के मर्डर के बाद उबाल आ गया। मर्डर के मुख्य आरोपी अकरम और प्रिंस जोसेफ को पुलिस ने एनकाउंटर में पकड़ लिया है। दोनों गंभीर रूप से घायल हैं और उन्हें जबलपुर रेफर किया गया है। घटना के बाद से कैमोर और विजयराघवगढ़ इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। मंगलवार की दोपहर बजरंग दल कार्यकर्ता निलेश रजक की गोली मारकर मर्डर कर दिया। दो नकाबपोश बाइक सवारों ने बीच सड़क पर फायरिंग की, जिसमें निलेश की मौके पर ही जान चली गई। मर्डर के बाद पूरे शहर में बवाल मच गया। भीड़ ने देर रात तक विजयराघवगढ़ अस्पताल और कटनी रोड पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। लोगों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और बुलडोज़र एक्शन की मांग की।

 

 

घटना के कुछ घंटे बाद एक और सनसनी — मुख्य आरोपी प्रिंस जोसेफ के पिता नेल्सन जोसेफ ने जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस के अनुसार, नेल्सन पेशे से बस ड्राइवर थे और बेटे की करतूत के बाद तनाव में थे। हालांकि, इस के पीछे की वजह का अभी खुलासा नहीं हुआ है। बुधवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि दोनों आरोपी कजरवारा गांव में छिपे हैं। पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने चार राउंड गोलियां चलाईं, जिसमें अकरम और प्रिंस जोसेफ दोनों घायल हो गए।

 

संतोष डेहरिया, एएसपी कटनी ने बताया कि दोनों आरोपी फायरिंग के दौरान घायल हुए हैं। उन्हें जबलपुर रेफर किया गया है। इलाके में शांति व्यवस्था के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। तनाव को देखते हुए प्रशासन ने कैमोर और विजयराघवगढ़ क्षेत्र में निषेधात्मक आदेश जारी किए हैं। कलेक्टर आशीष तिवारी और एसपी अभिनय विश्वकर्मा लगातार हालात पर नजर रखे हुए हैं। भाजपा कार्यकर्ता के मर्डर से भड़का यह विवाद अब एनकाउंटर तक पहुंच गया है। कैमोर में अभी भी माहौल तनावपूर्ण है और पुलिस हर स्थिति पर कड़ी निगरानी रखे हुए है।

 

 


By - sagar tv news
29-Oct-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.