सड़कों पर पुलिस का जलवा ! आधी रात में उतरे 500 जवान, 10 फरार बदमाश धराए |SAGAR TV NEWS|

 

एमपी के उज्जैन में अपराध पर नकेल कसने के लिए पुलिस का एक बड़ा अभियान देखने को मिला। बीती रात शहर की सड़कों पर पाँच सौ से ज़्यादा पुलिसकर्मी उतरे। एसपी प्रदीप शर्मा के नेतृत्व में हुई कांबिंग गश्त में पुलिस ने गुंडे-बदमाशों को चेक किया और दस फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया।
शहरभर में पुलिस की मौजूदगी से अपराधियों में हड़कंप मच गया। शहर में लगातार बढ़ते अपराध और गुंडागर्दी को रोकने के लिए उज्जैन पुलिस ने शुक्रवार रात को बड़ी कांबिंग गश्त शुरू की। एसपी प्रदीप शर्मा खुद घोड़े पर सवार होकर सड़कों पर निकले। इस अभियान में सभी एएसपी, सीएसपी, थाना प्रभारी और पाँच सौ पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस टीमों ने अलग-अलग इलाकों में जाकर हिस्ट्रीशीटर, बदमाश और असामाजिक तत्वों की सघन चेकिंग की।

 

जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने इस दौरान 600 से ज़्यादा संदिग्ध और बदमाशों को चेक किया, जिनमें कई पुराने गुंडे और फरार आरोपी शामिल थे। पुलिस ने 10 फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की है। गश्त पूरी रात चली और शहरभर में पुलिस की मजबूत मौजूदगी ने लोगों में भरोसा और अपराधियों में खौफ पैदा कर दिया। प्रदीप शर्मा, एसपी उज्जैन बोले अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। यह कांबिंग गश्त आगे भी जारी रहेगी ताकि शहर में अमन-चैन बना रहे। उज्जैन पुलिस का यह अभियान साफ संदेश दे रहा है। कानून से ऊपर कोई नहीं! लोकप्रिय ज्योतिर्लिंग नगरी में अब गुंडों पर सख्ती का दौर शुरू हो चुका है।

 

 


By - sagar tv news
26-Oct-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.