Sagar - ट्रेन में आग, दौड़े दौड़े पहुंचे मैनेजर, फिर किया कुछ ऐसा की अब हर कोई कर रहा वाहवाई
सागर जिले में बीती रात एक ट्रेन मैं कोच के पास आग लगने से हड़कंप मच गया, लेकिन ट्रेन मैनेजर की तत्परता से बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया, बीना डिपो के वरिष्ठ मालगाड़ी ट्रेन मैनेजर की सूझबूझ से यह बड़ी घटना होने से बच गई इसके बाद रेल अधिकारियों ने भी उनकी प्रशंसा की.
यह हादसा पावरखेड़ा-इटारसी रेल सेक्शन का है, जहां ट्रेन मैनेजर ओमप्रकाश मीना, ट्रेन नंबर बीएसएल/एनएमजी (लोको नंबर 23908, 23934) के साथ बीना से इटारसी की ओर जा रहे थे, तभी एक कोच के एक्सल स्प्रिंग में आग की लपटें निकलती देख उन्होंने तत्काल बुझाया।
जानकारी के अनुसार, ट्रेन जब सिग्नल एसए-4 पर खड़ी थी, तभी बाकी टॉकी से सूचना मिली कि किसी ट्रेन के डिब्बे में आग लग गई है। चूंकि ट्रेन नंबर स्पष्ट नहीं बताया गया था, इसलिए ट्रेन मैनेजर ओमप्रकाश मीना ने सतर्कता दिखाते हुए अपनी ट्रेन की जांच करना उचित समझा। जांच के दौरान पाया गया कि ब्रेक वैन से पांचवें वैगन के एक्सल स्प्रिंग के पास से तेज लपटें निकल रही थीं। उन्होंने तुरंत ब्रेक वैन में रखे अग्निशामक यंत्र से आग बुझाई और सेक्शन कंट्रोलर तथा डीआइ कंट्रोल को घटना की जानकारी दी।
उनकी तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया। रेलवे अधिकारियों ने ओमप्रकाश मीना के इस कार्य की प्रशंसा की है, जिससे न केवल ट्रेन की सुरक्षा बनी रही बल्कि संभावित जन-धन हानि से भी बची।