चलती बस बनी आग का गोला ! 10 मिनट में राख हुई इंदौर जा रही यात्री बस

 

एमपी के अशोकनगर जिले में शनिवार रात एक बड़ा हादसा टल गया। इंदौर जा रही एक एसी यात्री बस में अचानक आग लग गई। हादसा इतना भयावह था कि कुछ ही मिनटों में पूरी बस आग के गोले में तब्दील हो गई। गनीमत रही कि ड्राइवर और बस में सवार एक पुलिसकर्मी की सूझबूझ से सभी यात्रियों की जान बच गई। यह हादसा ईसागढ़ रोड पर बमनावर गांव के पास रात करीब 8 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि बस बालाजी ट्रैवल्स की थी,

 

 

जो पिछोर से चलकर ईसागढ़ और अशोकनगर होते हुए इंदौर जा रही थी। बस में सभी सीटें भरी हुई थीं। अचानक बस के अगले हिस्से से धुआं उठने लगा और कुछ ही सेकंड में आग भड़क गई। बस में अफरा-तफरी मच गई। प्रधान आरक्षक अरविंद सिंह रघुवंशी, कदवाया थाना बोले मैं डाक लेकर अशोकनगर जा रहा था। अचानक अल्टीनेटर से धुआं निकलने लगा, और लपटें तेजी से फैल गईं। तुरंत यात्रियों को बाहर निकलने को कहा। गेट से सबको निकालना मुश्किल था, इसलिए हमने कांच तोड़कर सभी को बाहर निकाला।

 

 

 

 

जैसे ही आग भड़की, ड्राइवर और पुलिसकर्मी ने सूझबूझ दिखाते हुए बस के कांच तोड़ दिए। एक-एक कर यात्रियों को बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि 10 मिनट के अंदर पूरी बस जलकर खाक हो गई। सौभाग्य से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना की जानकारी मिलते ही ईसागढ़ और अशोकनगर थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन पहले दमकल का पानी खत्म हो गया, जिसके बाद दूसरी फायर गाड़ी बुलानी पड़ी। बस स्टाफ का कहना है कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है। हादसे के बाद बस का ढांचा पूरी तरह जल चुका है।
फिलहाल पुलिस और फायर टीम ने जांच शुरू कर दी है कि आखिर इस आग का असली कारण क्या था।


By - sagar tv news
26-Oct-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
सागर- बीना विधायक, दल-बदल केस में हाईकोर्ट का बड़ा संकेत, पहले स्पीकर तय करेंगे किस्मत SAGAR TV NEWS
by sagarttvnews, 21-Apr-2026
MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.