सागर-गोबर फैलाने वाले पर ₹10,000 जुर्माना, 9 डेयरी संचालकों पर FIR के निर्देश, निगमायुक्त का एक्शन

 

सागर शहर को पशु विचरण मुक्त और स्वच्छ बनाने के अभियान में निगमायुक्त राजकुमार खत्री ने शुक्रवार को बड़ा एक्शन लिया। उन्होंने लक्ष्मीपुरा वार्ड में सड़कों के किनारे गोबर फैलाने वाले डेयरी संचालक देवेंद्र घोषी पर ₹10,000 का जुर्माना लगाने और एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही शहर में संचालित अन्य 9 डेयरियों पर भी एफआईआर कराने का आदेश दिया गया है। निगमायुक्त ने शुक्रवार सुबह शहर भ्रमण के दौरान कुल 10 डेयरियों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि शहर के भीतर अवैध रूप से संचालित डेयरियां न केवल स्वच्छता को नुकसान पहुंचा रही हैं,

 

बल्कि यातायात और नागरिक सुरक्षा के लिए भी खतरा बनी हुई हैं। इसीलिए सभी डेयरियों को दो से चार दिन की मोहलत देकर शहर से बाहर करने के निर्देश दिए गए हैं। निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त ने गोपालगंज, शनिचरी, लक्ष्मीपुरा और केशवगंज क्षेत्रों की डेयरियों का जायजा लिया। उन्होंने निगम अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि तय समयसीमा में सभी डेयरियों को हफसिली स्थित डेयरी विस्थापन परियोजना स्थल पर स्थानांतरित कराया जाए।

 

ओमकार यादव लल्लू यादव ने इस दौरान निर्धारित समय में अपनी डेयरी बाहर विस्थापित करने की सहमति दी, जिसे निगमायुक्त ने सराहा। निगमायुक्त ने कहा डेयरी विस्थापन सभी के हित में है। निगम प्रशासन सहयोग करेगा, लेकिन जो बाधा डालेंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि डेयरी विस्थापन स्थल हफसिली में पशुओं के इलाज के लिए अस्पताल और प्रशासनिक भवन तैयार किया गया है। यहां बिटनरी डॉक्टरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की भी योजना है। निगमायुक्त ने पशुपालकों से अपील की कि वे शहर के हित में आगे आएं और डेयरियों को बाहर विस्थापित कर सागर को स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित शहर बनाने में सहयोग करें।

 

 


By - sagar tv news
24-Oct-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
सागर- बीना विधायक, दल-बदल केस में हाईकोर्ट का बड़ा संकेत, पहले स्पीकर तय करेंगे किस्मत SAGAR TV NEWS
by sagarttvnews, 21-Apr-2026
MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.