सागर के युवक को लेकर आई बुरी खबर, दो दिन पहले नर्मदा में हो गया था लापता |SAGAR TV NEWS|
बरमान घाट से नर्मदा में लापता हुए सागर के युवक को लेकर दो दिन बाद बुरी खबर सामने आई है, वह घटनास्थल से करीब 35 किलोमीटर दूर रायसेन जिले के नया खेड़ा में मिला है, जहां नदी से उसकी डेड बॉडी को बरामद किया गया, घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया तो पूरे नगर में शोक का माहौल है, वहीं इसके बाद गुरुवार को ही देवरी में अंतिम संस्कार किया गया जहां पर बड़ी संख्या में नगर के लोग पहुंचे जिनकी आंखें गमगीन नजर आई, दिवाली जैसे त्योहार पर यह हादसा होने की वजह से पूरा नगर शोक में डूबा है, इधर बेटे की खबर मिलने के बाद माता-पिता सहित परिवार के लोगों का भी रो रो कर बुरा हाल था
बता दें कि देवरी का रहने वाला 22 साल आदित्य सेन दिवाली के दूसरे दिन अपने दोस्तों के साथ नर्मदा स्नान करने के लिए गया था इसी दौरान नारियल पकड़ने के चक्कर में वह गहराई में चला गया जहां वहाब बहुत तेज होने की वजह से वह लापता हो गया था पहले स्थानीय गोताखोरों ने तलाश शुरू की थी लेकिन जब सफलता नहीं मिली तो एसडीआरएफ ने रेस्क्यू अभियान चलाया था, 2 दिन बाद घटनास्थल से करीब 35 किलोमीटर दूर रायसेन जिले के उदयपुरा के नया खेड़ा में डेड बॉडी मिली है इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे थे जहां पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई करने के बाद पोस्टमार्टम खाया और डेड बॉडी परिजनों को सुपुर्द कर दी थी