पुलिस पर ग्रामीणों का हमला! थाना प्रभारी पहुँचे अस्पताल, दो बंदूकें छीनीं, SP निवेदिता नायडू मौके पर पहुँची

 

मध्य प्रदेश के के सागर संभाग के पन्ना जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है — ब्रजपुर थाना क्षेत्र में आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया! इस हमले में थाना प्रभारी को कुल्हाड़ी लगी है, जबकि कई पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

 

 

 

सूचना मिलते ही पन्ना एसपी निवेदिता नायडू तुरंत मौके पर पहुंचीं और हालात का जायजा लिया। बताया जा रहा है कि गांव के करीब 40 से 50 लोगों ने पुलिस टीम पर पथराव किया, जिससे कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। इतना ही नहीं, भीड़ ने पुलिस की दो बंदूकें छीन लीं, जिससे हालात और बिगड़ गए।

 

 

 

जानकारी के मुताबिक, ब्रजपुर थाना प्रभारी महेंद्र सिंह भदौरिया अपनी टीम के साथ ग्राम धरमपुर निवासी आरोपी पंचम यादव को गिरफ्तार करने पहुंचे थे। आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 86/25 धारा 105 वीएनएस के तहत मामला दर्ज था। लेकिन गिरफ्तारी के बाद अचानक ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और उन्होंने पुलिस पर हमला बोल दिया।

 

 

 

थाना प्रभारी को कुल्हाड़ी लगी और एक आरक्षक को गंभीर चोटें आईं। दोनों को सतना के बिरला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही छतरपुर डीआईजी और सागर आईजी हिमानी खन्ना ने पूरे मामले की रिपोर्ट तलब की है। आईजी ने निर्देश दिया है कि हमलावरों की पहचान कर उन्हें तुरंत गिरफ्तार किया जाए।

 

 

 

फिलहाल, पुलिस ने पूरे क्षेत्र को घेराबंदी में लेकर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। आरोपी पंचम यादव को हिरासत में लेकर थाना ब्रजपुर में रखा गया है।

निवेदिता नायडू, पुलिस अधीक्षक, पन्ना बोली हमले में शामिल लोगों की पहचान कर ली गई है। दो बंदूकें बरामद करने के प्रयास जारी हैं। दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।


By - sagar tv news
23-Oct-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.