अवैध गांजे पर केंट पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 2 आरोपी गिरफ्तार SAGAR TV NEWS ||

 

सागर पुलिस को लंबे समय से पटकुई बरारु में अवैध गांजा तस्करी की शिकायते मिल रही थी जिस पर पुलिस अपने मुखबिर लगाए हुए थे। गुरुवार को जैसे ही केंट पुलिस को सूचना मिली कि पटकुई बरारु में गांजे की खेप उतरी है। तो एडिशनल एसपी विक्रम कुशवाहा के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। और घेराबंदी की जहां एक घर से करीब डेढ़ सौ किलो के गांजे के पैकेट बरामद हुए है। साथ ही दो आरोपियों को भी हिरासत में लिया है।
इस कार्यवाही को लेकर सागर एडिशनल एसपी ने बताया कि केंट पुलिस ने जो कार्यवाही की उसमे 100 से डेढ़ सौ किलो के बीच गांजा जप्त हुआ है। इसमें दो आरोपियों  को अभी रक्षा में लेकर पूछतांछ की जा रही है। 


By - sagar tv news
07-Jan-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.