यदि इन आदतों को आप अपनायेगे तो नहीं होंगे कभी बीमार

 

 

कोरोना वायरस के खौफ ने साल 2020 पूरी तरह तबाह करके रख दिया, लेकिन इसमें एक अच्छी बात ये थी कि लोग अपनी सेहत और लाइफस्टाइल को लेकर पहले से ज्यादा सजग हुए. अब 2021 शुरू हो चुका है. इस साल भी लोगों को एक हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए कुछ जरूरी संकल्प लेने चाहिए. ताकि हमारे शरीर को गंभीर रोगों से लड़ने की ताकत मिल सके.तो आइये जानते है इन आदतों के बारे में

1 कैसे करें दिन की शुरुआत-
सेहतमंद रहने के लिए दिन की शुरुआत किसी फल से ही करें. दिन में रोजाना कम से कम दो तरह के फल जरूर खाएं. 21 दिन में ये आपकी आदत बन जाएगी. रात को 9 बजे से पहले डिनर करें और कुछ भी खाने के बाद आधे घंटे की वॉक जरूर करें.

2 दिनभर की डाइट-
 ब्रेकफास्ट लंच और डिनर को लेकर प्लान जरूर बनाएं. ब्रेकफास्ट और लंच में हैवी डाइट ले सकते हैं, लेकिन रात के वक्त आसानी से पचने वाली हल्की चीजें ही खाएं. अपनी डाइट में शरीर के लिए जरूरी प्रोटीन, कैल्शियम और फाइबर जैसे पोषक तत्व वाले फूड शामिल करें.

3 हेल्दी माइंड-
 इंसान के सेहतमंद रहने के लिए उसके ब्रेन फंक्शन का सही ढंग से काम करना बहुत जरूरी है. इसलिए दिमाग को दुरुस्त रखने के लिए कुछ बातों का विशेष ध्यान रखें. 6-8 घंटे की पर्याप्त नींद लें. ये आपके ब्रेन फंक्शन को सही रखेगा और स्ट्रेस और एन्जाइटी से बचाएगा. अच्छी किताबें पढ़ें, म्यूजिक सुनें और समय निकालकर घूमने-फिरने की प्लानिंग करें.

4 खूब पानी पिएं-
पानी हेल्दी लाइफस्टाइल का सबसे प्रमुख हिस्सा है. मायो क्लीनिक की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक पुरुष को रोजाना करीब 3.7 लीटर पानी पीना चाहिए. जबकि महिलाओं को दिनभर में करीब 2.7 लीटर पानी पीने की आदत बनानी चाहिए. पानी न सिर्फ हमारे शरीर से जहरीले पदार्थों को बाहर निकालने का काम करता है, बल्कि बॉडी को हाइड्रेट भी रखता है.

4 वर्कआउट-
आपको रोजाना एक्सरसाइज करने की आदत डालनी चाहिए. इसके लिए जिम या फिटनेस सेंटर जाना भी जरूरी नहीं है. आप घर में ही कई तरह की एक्सरसाइज करके फिट रह सकते हैं

5 जंक फूड-
बाहर का तला हुआ, मसालेदार या चटपटा खाना छोड़ देना ही बेहतर होगा. हाई शुगर या हाई सोडियम फूड (ज्यादा मीठा या नमकीन) से दूर रहें. डीप फ्राई चीजों के तो बिल्कुल नजदीक न जाएं. खाने की ये चीजें आपकी सेहत पर सबसे ज्यादा बुरा असर डालती हैं.

6 अच्छी संगति-
अक्सर कहा जाता है कि संगति का हम पर बहुत ज्यादा असर पड़ता है. इसलिए ऐसे लोगों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय गुजारें जो अपनी फिटनेस को लेकर काफी गंभीर रहते हैं. इनका साथ मिलने से आपके लाइफस्टाइल में अच्छे बदलाव आ सकते हैं.

7 हैंड वॉश-
बैक्टीरिया ज्यादातर हाथों के जरिए ही हमारे पेट में जाते हैं. जो कई बड़ी बीमारियों का कारण बनते हैं. इसलिए सेहतमंद रहने के लिए अपने हाथों को साफ रखना बहुत ज्यादा जरूरी है. खाने से पहले और बाद में हाथ जरूर धोएं.

तो ये सभी आदते आपको स्वस्थ रखने में सहायता करेगी 


By - sagar tv news
07-Jan-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.