Sagar - शादी के अगले दिन भागी लुटेरी दुल्हन, गहने बेचने से पहले पुलिस ने पकड़ा, अब रो रही
सागर में शादी के 2 दिन बाद भागी लुटेरी दुल्हन को पुलिस ने गहने बेचने से पहले पकड़ लिया है, पिछले महीने कैंट थाना क्षेत्र के सदर में युवक से शादी कर नकदी और गहने लेकर भागी दुल्हन और उसके कथित भाई को पुलिस ने सिलवानी के सियरमऊ से गिरफ्तार कर लिया है।
थाने लाकर दोनों से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में आरोपियों ने शादी कर ठगी करने की घटना कबूल की है। लुटेरी दुल्हन ने अपना नाम बदलकर ठगी की थी। लक्ष्मी ने अपना नाम आरती बताया था। 13 अक्टूबर को सदर की 60 वर्षीय महिला ने ठगी की शिकायत की थी। जिसमें उसने बताया था कि अपने एक रिश्तेदार के माध्यम से छोटे बेटे की शादी आरती नाम की लड़की से कराई थी।
शादी के दो दिन बाद दुल्हन 81 हजार रुपए नकद व जेवर लेकर भाग गई थी। कैंट थाना प्रभारी रोहित डोंगरे ने बताया कि रिपोर्ट पर गैंग को पकड़ने के लिए टीम गठित की थी। जिसमें उनके साथ एसआई केएस ठाकुर, सुरेंद्र सिंह, भवानी शंकर व्यास, ब्रजेंद्र तिवारी, अभिलाषा, शशि, भानू प्रताप, श्रीकांत, अमन, वीरेंद्र, सौरभ, हेमंत आदि शामिल थे।
टीम ने आरोपियों की जानकारी जुटाई तो राजू, आरती और रामनाथ के संबंध में जानकारी मिली। पुलिस ने मास्टर माइंड आरोपी राजू को हिरासत में लिया। थाने लाकर पूछताछ की। यह दोनों सिलवानी के निवासी है