Sagar - खुरई में नपा कर्मचारी की ह-त्या, 8 घंटे में दूसरा मामला, चक्का जाम कर आरोपी के घर बुलडोजर चलाने की मांग
सागर जिले की खुरई नगर पालिका कर्मचारि के मर्डर का सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां ड्यूटी के दौरान सफाई कर्मी दीपक पथरौल को डंडे से पीट-पीट कर घटना को अंजाम दिया गया, दो अन्य कर्मचारियों पर भी हमला करने का प्रयास किया जिन्होंने मौके से भाग कर अपनी जान बचाई इस घटना के बाद से सफाई कर्मियों में भारी आक्रोश है और वह पिछले तीन घंटे से सड़क पर चक्का जाम लगाए हुए हैं खुरई क्षेत्र में यह 8 घंटे के अंदर दूसरी मर्डर की घटना हुई है जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है,
जानकारी के अनुसार खुरई नगर पालिका परिषद के सफाई कर्मचारी जो शास्त्री वार्ड के निवासी हैं जिस पर एक युवक ने सफाई करते समय हमला कर दिया था जिससे मौके पर ही उसकी जान चली गई, मर्डर के पहले वहीं पर एक और व्यक्ति पर डंडे से हमला कर उसे हाथ में काट लिया था। घटना के बाद सूचना मिलने पर अन्य सफाई कर्मचारी भी घटनास्थल पर पहुचे। उन्होंने बताया कि लगभग 20 लोगों के सामने यह घटना हुई, लेकिन कोई भी बचाव के लिए आगे नहीं आया। सूचना मिलते ही नगरपालिका के अधिकारी और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा।
घटना के बाद सफाई कर्मचारियों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। कर्मचारियो ने परसा तिराहा पर डेड बॉडी रखकर चक्काजाम कर दिया, दोनो तरफ कचडे से भरे नगरपालिका के वाहन रखकर रास्ता जाम कर दिया, परिजनो ने माँग की है कि आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर सख्त कार्यवाही की जाए एवं बुल्डोजर चलाकर आरोपी का घर गिराया जाए। मृतक की पत्नी को नौकरी और मुआवजा दिया जाये.