Sagar - भाभी को भगा ले गया था देवर, घर लौटते ही भाई ने उड़ा दी गर्दन, गांव में भारी पुलिस तैनात
सागर जिले के मालथौन थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जहां भाभी को भगा ले जाने वाले देवर का मर्डर कर दिया । यह युवक अपने ही चचेरे भाई की पत्नी को भगा ले गया था, घटना की सूचना मिलते ही आसपास के थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई है. गांव में भारी सुरक्षा व्यवस्था लगाई गई
यह सनसनी खेज मामला थाना क्षेत्र की चौकी नोनिया के नीमखेड़ा से सामने आया है, जहां मंगलवार की रात को शुभम दांगी उम्र 28 साल को उसके चचेरे भाई सुरेंद्र सिंह दांगी ने ही पारिवारिक विवाद के चलते बका मारकर मर्डर कर दिया, वहीं मृतक का भाई रणवीर सिंह गंभीर रूप से घायल है जिसका इलाज मालथौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक शुभम दांगी अगस्त के महीने में अपनी भाभी यानी चचेरे बड़े भाई की पत्नी को भगाकर ले गया था. शुभम बीच-बीच में अपने घर आता जाता रहता था, लेकिन भाभी नहीं आती थी तब से ही इन दोनों परिवारों के बीच में बुराई हो गई थी. रात को शुभम को अकेला पाते ही सुरेंद्र और उसके परिवार के लोगों ने पीछे से हमला किया और फिर उसकी गर्दन उड़ाकर कर मौत के घाट उतार दिया.
बताया जा रहा है गर्दन पर हमला करने से पहले आरोपी ने युवक पर बंदूक से भी चलाई थी घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है और आरोपी फरार हो गया. सूचना मिलते ही खुरई एसडीओपी सचिन परते, मालथौन थाना प्रभारी अशोक यादव, बरोदिया कलां चौकी प्रभारी धनेंद्र यादव सहित आसपास के थानों का अमला मौके पर पहुंचा. पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है.
खुरई एसडीओपी सचिन परते ने बताया कि आरोपी को ऐसा शक था कि उसकी पत्नी को मृतक शुभम अपने साथ ले गया है. उसकी पत्नी मायके में भी नहीं है. इसी शंका के आधार पर उसने इस घटना को अंजाम दिया है.