Sagar - PM मोदी का AI वीडियो बनाकर दुकान का किया प्रमोशन, भाजपा जिला अध्यक्ष बोले FIR करवा रहे

 

सागर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का Ai से बना फर्जी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें तीन बत्ती आदिनाथ मोबाइल शॉप के संचालक ने अपनी दुकान का प्रमोशन करने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फर्जी ऑडियो वीडियो ही बना डाला, जहां वीडियो में प्रधानमंत्री को अतुल जैन से दुकान के बाहर हाथ मिलाते दुकान के अंदर जाते हैं, उनके साथ यश का सिग्नल देते और फिर दुकान से थैला लेकर बाहर निकलते दिखाया गया है तो वही जो ऑडियो आ रहा है उसमें गोली मारो जैसी भाषा का इस्तेमाल किया गया है

 

 

 

इस वीडियो में आ रहे ऑडियो में प्रधानमंत्री की एडिटेड आवाज में यह कहते सुनाई दे रहा है कि नमस्कार सागर शहर वासियों आज में आया हूं आदिनाथ मोबाइल पर, अपने लिए मोबाइल खरीदने इस दिवाली ऑनलाइन शॉपिंग को मारो गोली ऑफलाइन मोबाइल खरीदो आदिनाथ मोबाइल से और साथ में फ्री उपहार भी ले जाओ धन्यवाद


इस वीडियो पर यूजर्स के द्वारा तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दी जा रही हैं

 

 

 

वही इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी के सागर जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि अपनी दुकान का प्रमोशन करने के लिए इस तरह का वीडियो बनाना गलत है प्रधानमंत्री जैसी शख्सियत मजाक का विषय थोड़ी है, आईटी एक्ट के तहत जो भी धाराएं हैं उनके तहत इस दुकानदार पर मामला दर्ज करवा रहे हैं

 

 

 

जबलपुर हाईकोर्ट के एडवोकेट मयंक प्रजापति बताते हैं कि बीएनएस की धारा 319 (2), 336 (3), 340 (2), 66D it एक्ट और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट की धारा 21 का भी उल्लंघन है.


By - sagar tv news
15-Oct-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
सागर- बीना विधायक, दल-बदल केस में हाईकोर्ट का बड़ा संकेत, पहले स्पीकर तय करेंगे किस्मत SAGAR TV NEWS
by sagarttvnews, 21-Apr-2026
MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.