Sagar - पटरियों पर मिला रेलवे का पोन्समेन, पुलिस पहुंची मौके पर फिर हुआ यह
सागर जिले के सानौधा थाना क्षेत्र में रेलवे पोन्समेन की ट्रेन से गिरने से जान चली गई घटना गिरवर- लिधोरा स्टेशन के बीच की है, मृतक की पहचान प्रभात पिता अच्छेलाल पटैल उम्र 32 साल जिला- सीधी के रूप में हुई। जो दमोह जिले की असलाना स्टेशन पर पोन्समेन के पद पर पदस्थ था सूचना मिलने के बाद थाना क्षेत्र की पुलिस मौके पर पहुंची और उसकी डेड बॉडी को मर्करी में रखवाया गया है उनके परिजनों के आने का इंतजार है
यह घटना रविवार शाम 5 बजे की बताई जा रही है रेल की पटरियो के बीच मृत अवस्था में पड़े होने की सूचना सानौधा थाना प्रभारी को मिली वही सूचना मिलते ही रात करीब सात बजे एसआई बालाराम छारी,एएसआई मुलायम सिंह मराबी आरक्षक फैजान खाँन ट्रेक्टर ट्राली लेकर घटना स्थल पर रबाना हुए क्योंकि जहाँ पर मृतक के पड़े होने की सूचना मिली वहाँ पर और कोई बाहन जा नही सकता था ।
वही जिस ट्रेक्टर से पुलिस रबाना हुई थी वह कीचड़ में गया जिस पर फिर पुलिस ने दूसरा ट्रेक्टर बुलाया और दूसरे रास्ते से घटना स्थल पहुँचे जहाँ पर मृतक की जेब से निकले मोबाईल फोन से मृतक की पहचान हुई थी पुलिस ने मृतक की सूचना असलाना स्टेशन मास्टर सहित परिजनो को दी गई । और डेड बॉडी को परसोरिया निवासी हल्ले भाई लोधी एवं राज विश्वकर्मा की मदद से स्ट्रेचर से एक किलोमीटर पैदल लाकर ट्रेक्टर ट्राली की मदद से जिला चिकित्सालय सागर मर्चुरी में सुरक्षित रखवाया, मृतक यहाँ कैसे पहुंचा कैसे गिरा या गिराया गया इसकी जाँच शुरू कर दी गई है।