Sagar - करवा चौथ मना कर लौट रहे पति-पत्नी के साथ बड़ी अनहोनी, मुख्यमंत्री ने जताया शोक SAGAR TV NEWS
सागर में करवा चौथ मना कर लौट रहे पति-पत्नी के साथ एक बड़ी अनहोनी हो गई डंपर की चपेट में आने की वजह से दोनों की ही दुखद जान चली गई यह घटना सागर नरसिंहपुर नेशनल हाईवे 44 की है सुरखी वेयरहाउस के पास यह हादसा हुआ है यह घटना सुबह करीब 9:30 बजे की है जहां पति-पत्नी रात में करवा चौथ मनाने के बाद नाहर मऊ जा रहे थे तेज रफ्तार का नियंत्रण उनकी बाइक को टक्कर मार दी हादसे में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सागर विभाग कार्यवाहक अशोक दुबे और उनकी पत्नी राधा दुबे का निधन हो गया जिसने भी इस घटना को सुना सहम गया,
हादसे सूचना मिलती ही सुरखी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों की शवो को पोस्टमार्टम के लिए सागर जिला अस्पताल भेजा गया।
वही इस दुखद हादसे के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने भी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए हादसे पर दुख व्यक्त किया है और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सागर विभाग के विभाग कार्यवाह अशोक दुबे और उनकी पत्नी को श्रद्धांजलि अर्पित की है।
इस घटना से करवा चौथ का त्यौहार मनाकर लौट रहे पति-पत्नी की मौत के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों का रो रो बुरा हाल है।