Sagar- नेहा जैन ने दोबारा संभाला देवरी नगर पालिका अध्यक्ष का कार्यभार, हाईकोर्ट से मिली राहत

 

सागर जिले के देवरी नगर पालिका की राजनीति में बड़ा मोड़ आया है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद नेहा अलकेश जैन ने एक बार फिर नगर पालिका अध्यक्ष का कार्यभार संभाल लिया है। समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई, और पूरे नगर में इसे “न्याय की जीत” के रूप में देखा जा रहा है। देवरी नगर पालिका की अध्यक्ष श्रीमती नेहा अलकेश जैन को बड़ी राहत मिली है।

 

 

मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय जबलपुर के आदेश के बाद नगरीय प्रशासन विभाग ने उनके पक्ष में आदेश जारी करते हुए उन्हें पद पर यथावत बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। नेहा जैन नगर पालिका पहुंचीं, जहां मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री बघेल ने उन्हें विधिवत कार्यभार सौंपा। इस मौके पर नगरवासी और समर्थक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यभार ग्रहण करने के बाद समर्थकों ने उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया और “नेहा जैन जिंदाबाद” के नारे गूंज उठे।

 

 

 

दरअसल, 25 अगस्त 2025 को नगरीय प्रशासन विभाग ने गंभीर अनियमितताओं के आरोपों के चलते नेहा जैन को पद से हटाने का आदेश जारी किया था। इस कार्रवाई के खिलाफ उन्होंने हाईकोर्ट में याचिका दायर की, जहां से उन्हें बड़ी राहत मिली। अदालत ने राज्य शासन को निर्देशित किया कि उन्हें पद पर बनाए रखा जाए।

 

 

 

नेहा अलकेश जैन, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद देवरी बोली नगर हमारा परिवार है… और विकास हमारा संकल्प है। सभी पार्षद मेरे साथी हैं, और हम मिलकर देवरी को एक आदर्श नगर बनाएंगे। 8 अक्टूबर को मंत्रालय भोपाल से आदेश जारी होने के बाद, नेहा जैन ने औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण कर लिया। नेहा जैन की वापसी से देवरी की राजनीति में नया उत्साह और ऊर्जा देखने को मिल रही है। नगरवासी इसे महिला नेतृत्व और न्याय की जीत के रूप में देख रहे हैं।


By - sagar tv news
10-Oct-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
सागर- बीना विधायक, दल-बदल केस में हाईकोर्ट का बड़ा संकेत, पहले स्पीकर तय करेंगे किस्मत SAGAR TV NEWS
by sagarttvnews, 21-Apr-2026
MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.