Sagar - जीएसटी रिफॉर्म पर क्या बोले कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी सी भरतिया |SAGAR TV NEWS|
सागर कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) सागर द्वारा जिला स्तरीय सम्मेलन और शपथग्रहण समारोह का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय बी. सी. भरतिया, कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने की। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विधायक शैलेंद्र जैन ने कहा कि “व्यापार जगत देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। व्यापारी न केवल आर्थिक विकास के वाहक हैं बल्कि समाजिक उत्तरदायित्व निभाने में भी अग्रणी भूमिका निभाते हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान को साकार करने में व्यापारी संगठन की भूमिका महत्वपूर्ण है।”
उन्होंने नवगठित टीम को शपथ ग्रहण के अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “कैट जैसी संस्थाएं व्यापारियों की समस्याओं के समाधान और नीति निर्माण में अहम योगदान दे रही हैं।”
मुख्य अतिथि बी. सी. भरतिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि “कैट का उद्देश्य केवल व्यापार का विस्तार नहीं, बल्कि ‘व्यापारी जुटन – स्वदेशी महान’ के भाव को जन-जन तक पहुंचाना है। विदेशी उत्पादों की निर्भरता घटाकर स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देना ही सच्ची राष्ट्रसेवा है।”