सागर- सभी मेडिकल स्टोर बंद, प्रशासन की कार्रवाई के खिलाफ भड़के दवा व्यापारी |SAGAR TV NEWS|

 

सागर जिले के राहतगढ़ में मंगलवार से सभी मेडिकल स्टोर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं।
दवा विक्रेताओं ने प्रशासन द्वारा की जा रही एकतरफा कार्रवाई के विरोध में यह बड़ा कदम उठाया है।
राहतगढ़ औषधि विक्रेता संघ ने थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर अपने विरोध की औपचारिक शुरुआत की।

बुधवार को पूरे नगर की मेडिकल स्टोर बंद रहीं, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को दवाओं के लिए काफी परेशान होना पड़ा।
मेडिकल संचालकों ने बस स्टैंड स्थित पुलिस चौकी के पास धरना देकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और निष्पक्ष जांच की मांग की।

 

 

दवा विक्रेताओं का कहना है कि वे जिला औषधि विक्रेता संघ, मध्य प्रदेश केमिस्ट एसोसिएशन और ऑल इंडिया केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट (AICDO) से संबद्ध हैं, और सभी व्यापारी ड्रग एक्ट एवं प्रशासनिक नियमों का पालन करते हुए अपना व्यवसाय कर रहे हैं।
इसके बावजूद, बीते कुछ दिनों में प्रशासन द्वारा तानाशाही रवैया अपनाते हुए एकतरफा कार्रवाई की जा रही है, जिसमें दवा व्यापारियों को अपनी बात रखने का मौका तक नहीं दिया गया।

 

 

संघ पदाधिकारियों ने कहा कि इन कार्यवाहियों से न सिर्फ व्यापारियों की छवि धूमिल हो रही है, बल्कि मरीजों में भी भय और भ्रम की स्थिति पैदा हो रही है।
व्यापारियों ने याद दिलाया कि कोरोना महामारी के कठिन दौर में दवा विक्रेताओं ने अपनी जान जोखिम में डालकर जनता की सेवा की थी, लेकिन अब उन्हीं के साथ अन्याय हो रहा है।

 

 

औषधि विक्रेता संघ ने साफ चेतावनी दी है कि जब तक प्रशासन अपनी एकतरफा कार्रवाई बंद नहीं करता और निष्पक्ष सुनवाई नहीं करता, तब तक मेडिकल स्टोर बंद रहेंगे।
संघ ने यह भी कहा कि दवाओं की अनुपलब्धता से जनता को हो रही परेशानी की पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

 

 


By - sagar tv news
09-Oct-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
सागर- बीना विधायक, दल-बदल केस में हाईकोर्ट का बड़ा संकेत, पहले स्पीकर तय करेंगे किस्मत SAGAR TV NEWS
by sagarttvnews, 21-Apr-2026
MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.