सागर - शरद पूर्णिमा की रात पहली किरण छूती है लक्ष्मीनारायण के चरणों को, 300 साल पुराना मंदिर

 

वैसे तो पूरा बुंदेलखंड अपने अलग इतिहास और परम्पराओं के लिए जाना जाता है. लेकिन सागर जिले के गढ़ाकोटा भी इससे अछूता नहीं है, यहां पर एक ऐसा प्राचीन मंदिर है। जहां शरद पूर्णिमा की रात चंन्द्रदेव की पहली किरण भगवान लक्ष्मी नारायण के चरणों को छूती है। इस मंदिर का इतिहास करीब 3 सौ साल पुराना बताया जाता है।

 

 

कहा जाता है की गढ़ाकोटा के राजा मर्दन सिंह जूदेव के किले से एक ही बनावट की तीन मूर्तियो को गढ़ाकोटा नगर में स्थित तीन अलग-अलग मंदिरों में विराजमान कर स्थापना की गई थी। जिसका उल्लेख मंदिरों के ट्रस्ट में भी है। नगर के नदी पार तिलक वार्ड में यह अतिप्राचीन मंदिर है। ऐसा कहा जाता है की इसका निर्माण 3 सौ साल पहले रमाबाई मिश्रा ने कराया था। जिसमें भगवान लक्ष्मीनारायण जी की प्राचीन मूर्ति है। इसकी विशेषता ये है कि एक ही मूर्ति में भगवान गरूण,भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी एक ही पत्थर पर हैं। जिन्हे एक ही लक्ष्मीनारायण के रूप में भक्त पूजते हैं।

 

 

ऐसा भी कहा जाता है की मंदिर के अंदर एक गुफा थी जो गढ़ाकोटा किले से जुड़ी थी। मंदिर में एक विशेष खासियत यह है कि मंदिर के शिखर पर बनी एक खिड़की से देखने पर सीधे भगवान लक्ष्मीनारायण जी के चरणों के दर्शन होते हैं यही कारण है कि चंन्द्रदेव शरद पूर्णिमा की रात अपनी पहली किरण से सीधे भगवान के चरण छूते हैं।

 


गढ़ाकोटा किले से आई ये मूर्तियां नगर के तीन अलग-अलग मंदिरों तिलक वार्ड में रमाबाई मंदिर,रहस मेला स्थित शाला में श्रीदेव लक्ष्मीनारायण मंदिर और बाजार स्थित मिश्राइन मंदिर में विराजमान हैं।

इसको लेकर पंडित जीतेश मिश्रा ने जानकारी दी बुजुर्ग ने बताया है कि मंदिर कि खिड़की जो सूर्य व चंन्द्रमा कि किरण आती है वह सीधी श्री देव लक्ष्मीनारायण जी के चरणों पर आती है ये तीन मूर्तियां हैं जो एक समान है एक स्वरूप कि है जो राजा मर्दन सिंह जूदेव के किले से लाई गई थी जिन्हें नगर के अलग मंदिरों मे विराजमान किया गया था। लगभग 3 सौ वर्ष पूर्व रमाबाई मिश्रा द्वारा तिलक वार्ड में मंदिर बनवाया गया था।

 

 


By - sagar tv news
07-Oct-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.