Sagar-कांग्रेस के मंच पर तीन दिन में दूसरा विवाद, देखिए दोनों जगह के वीडियो
सागर में कांग्रेस के कार्यक्रम में दो अखाड़े के बीच विवाद होने का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें दोनों ही तरफ से खूब लाठी डंडे चलाए गए और आयोजक माइक से दोनों ही पक्षों को संभालने के लिए बार-बार लोगों से अपील करते रहे सेवा दल के अध्यक्ष रोकने का प्रयास करते रहे लेकिन उनके यह सारे प्रयास असफल रहे, बता दें कि यह कार्यक्रम तीन बत्ती पर किया जा रहा था जहां कांग्रेस का पुरस्कार वितरण समारोह हो रहा था, इसी कार्यक्रम के दौरान अचानक अखाड़े के दो पक्ष आपस में भिड़ गए थे और इनके बीच मारपीट होने लगी थी,
हालांकि यह पहला मामला नहीं है इसके तीन दिन पहले भी दशहरा चल समारोह पर कांग्रेस के मंच पर ही लड़ाई हो गई थी खूब लात घुसे चले थे सर फुटव्वल हो गया था यहां भी सिंटू कटारे युवको को समझाते हुए बीच बचाव करते नजर आए लेकिन यह विवाद करीब 10 मिनट तक चलता रहा और कुछ देर के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची, तब जाकर यह झगड़ा बंद हुआ था कांग्रेस के मंच से शुरू हुआ यह विवाद वहां से करीब 50 मीटर आगे तक लड़ते-लड़ते ही पहुंच गया था जब तीन बत्ती पर खड़ी पुलिसकर्मियों की नजर पड़ी तब वह मौके पर पहुंची और उन्होंने दोनों पक्षों को अलग किया था