हेलीकॉप्टर से सागर पहुंचे राज्यपाल मंत्री गोविंद राजपूत सहित इन नेता और अधिकारियों ने किया स्वागत
मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल हेलीकॉप्टर से सागर पहुंच गए हैं वह दो दिवसीय दौरे पर सागर आए हैं जहां आज वह रात्रि विश्राम करेंगे और 6 अक्टूबर यानि सोमवार को कड़ता गांव में पहुंच कर आंगनबाड़ी का निरीक्षण करेंगे, फ्रूट फॉरेस्ट में पौधारोपण करेंगे और उड़ान योजना का शुभारंभ भी करेंगे
मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल रविवार की शाम 4:30 बजे हेलीकॉप्टर से ढाना हवाई पट्टी पर लैंड हुए उनका स्वागत करने के लिए मंत्री गोविंद सिंह राजपूत नगर विधायक शैलेंद्र जैन नरयावली विधायक प्रदीप लारिया महापौर संगीता सुशील तिवारी
नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी डीआईजी सचिंद्रनाथ सिंह पुलिस अधीक्षक विकास सहवाल जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विवेक के वी सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारियों ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया