Sagar-भूसा ₹8 किलो, बीज 5 हजार तो जड़ 50000 रुपये क्विंटल, पहली बार में ही मालामाल बना देगी ये फसल
50 हजार क्विंटल बिकने वाली फसल की सागर में बंपर पैदावार, जाने खेती बारे में
Sagar-भूसा ₹8 किलो, बीज 5 हजार तो जड़ 50000 रुपये क्विंटल, पहली बार में ही मालामाल बना देगी ये फसल
सागर जिले के किसान अब परंपरागत फसलों से हटकर ज्यादा मुनाफा देने वाली औषधीय फसलों की ओर रुख कर रहे हैं. इनमें सबसे आगे अश्वगंधा की खेती है. पिछले वर्ष जिले में लगभग 200 एकड़ में अश्वगंधा बोई गई थी, जिससे किसानों को 50 हजार रुपये प्रति क्विंटल तक दाम मिले और अच्छा लाभ हुआ. इसी सफलता को देखते हुए इस सीजन में 500 एकड़ से ज्यादा रकबे में इसकी खेती का अनुमान है.