Sagar - दशहरा चल समारोह में किया देवी झांकियो, अखाड़ों और कलाकारों का सम्मान, देखे अद्भुत तस्वीरें
सागर में विजयदशमी का पर्व बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया, सागर टीवी न्यूज़ चैनल के द्वारा अपने दर्शकों के लिए दशहरा चल समारोह के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण शहर के हृदय स्थल तीन बत्ती कटरा से दिखाया गया, साथ ही कटरा से निकलने वाली देवी झांकियो की समितियो का, इनके साथ चल रही धमाल पार्टी के अध्यक्षों का और अखाड़े की कलाकारों का प्रोत्साहन बढ़ाने उनके उस्तादों का फूल माला पहनकर और शील्ड देकर सम्मान किया गया, कार्यक्रम का शुभारंभ बरियाघाट वार्ड पार्षद वैदेही दीदी पुरोहित और राधा ग्रुप के चैतन्य कृष्ण पांडे ने दीप प्रज्वलित कर किया इस मौके पर कार्यक्रम के प्रायोजक कार्स 24 की ऐप की भी भव्य लांचिंग की गई
गुरुवार शाम से शुरू हुआ झांकी निकालने का सिलसिला शुक्रवार की सुबह 8:00 बजे तक चलता रहा, यहां चल समारोह के दौरान मां दुर्गा की अद्भुत अनुपम और अनूठी झांकियो के साथ में अखाड़े, और धमाल पार्टियों का भी संयोजन देखने को मिला, देवी पंडालों से निकली मां दुर्गा की झांकियो को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग कटरा बाजार में मौजूद थे जो लोग यहां नहीं पहुंच सके उन्होंने सागर टीवी न्यूज़ चैनल के लाइव प्रसारण से घर बैठे चल समारोह का आनंद उठाया
सागर टीवी न्यूज़ टीम के द्वारा पुरव्याउ कांधे वाली काली कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ठाकुर, भैया जी वैध काली कमेटी के अध्यक्ष प्रभात मेहता जी के साथ जो भी काली कमेटी अपनी झांकियां के साथ निकली उनके अध्यक्ष अखाड़े के उस्तादों स्वागत किया गया रात्रि 8:00 बजे से सुबह 6:00 बजे सम्मान करने का सिलसिला चलता रहा इसके अलावा लाइव कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति देने आए चल माई काली फेम युवा गायक गिरीश कांत रैकवार का सम्मान किया मंच पर अन्य देवी भक्तों की प्रस्तुति देने वाले विनोद मोटवानी, एनी गोस्वामी सहित अन्य कलाकारों का स्वागत सम्मान किया गया