Sagar-गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेस का स्वच्छता अभियान और भजन कार्यक्रम, सफाई कर्मियों का सम्मान भी

 

सागर में गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर जिला शहर कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को अनोखे अंदाज में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया। कांग्रेसजनों ने जहां शहर में स्वच्छता अभियान चलाया, वहीं सफाईकर्मियों का सम्मान कर ‘स्वच्छ भारत’ के वास्तविक स्वरूप को सामने रखा।

 

 

 

कार्यक्रम का नेतृत्व जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश जाटव ने किया। गौर मूर्ति से जय स्तंभ तक कांग्रेस कार्यकर्ता झाड़ू लेकर निकले और सड़कों की साफ-सफाई की। इस दौरान सफाईकर्मियों को पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया गया।
महेश जाटव ने कहा—
“स्वच्छ भारत की नींव गांधी जी ने रखी थी। आज जिस अभियान का श्रेय लिया जा रहा है, उसका मूल विचार राष्ट्रपिता का था। गांधी ने अहिंसा और सेवा को अपना धर्म माना, इसलिए वह सबके दिल में बसते हैं।

 

 

 

 

नगर में दशहरा से पहले निकलने वाले विशाल चल समारोह को ध्यान में रखते हुए कांग्रेसजनों ने सड़कों की सफाई कर नगरवासियों को स्वच्छता का संदेश दिया।

स्वच्छता कार्यक्रम के बाद कार्यकर्ता सदर स्थित लाल बहादुर शास्त्री चौक पहुंचे। यहां पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। “जय जवान, जय किसान” के नारों से चौक गूंज उठा।

 

 

 

 

इसके उपरांत सभी कार्यकर्ता वाहनों के काफिले के साथ पुरानी गल्ला मंडी स्थित महात्मा गांधी प्रतिमा पर पहुंचे। यहां बापू को माल्यार्पण किया गया और उनका प्रिय भजन “रघुपति राघव राजा राम” नगरीय स्वर में गाया गया। पूरा वातावरण भक्ति और राष्ट्रभक्ति से सरोबार हो उठा।

इस कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता, पार्षद, सेवादल कार्यकर्ता, महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस और अनेक सामाजिक प्रतिनिधि बड़ी संख्या में मौजूद रहे।


By - sagar tv news
02-Oct-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
सागर- बीना विधायक, दल-बदल केस में हाईकोर्ट का बड़ा संकेत, पहले स्पीकर तय करेंगे किस्मत SAGAR TV NEWS
by sagarttvnews, 21-Apr-2026
MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.