पोस्टर वार तेज, अब सामने आया “आई लव संविधान” पोस्टर, नूरी खान ने दिया नया संदेश

 

एमपी के उज्जैन शहर में पोस्टर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। कुछ दिन पहले “आई लव मोहम्मद”, “आई लव महाकाल” और “आई लव श्रीराम” के पोस्टर लगाए गए थे, जिन पर तरह-तरह की राजनीतिक और सामाजिक प्रतिक्रियाएं सामने आईं। अब इस कड़ी में नया पोस्टर “आई लव संविधान” भी जुड़ गया है, जिसने बहस को और व्यापक कर दिया है। मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष नूरी खान सोमवार को फ्रीगंज टॉवर पहुंचीं और चार अलग-अलग पोस्टर हाथों में लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। इन पोस्टरों पर लिखा था। आई लव संविधान, आई लव मोहम्मद, आई लव महाकाल, आई लव ईसा मसीह

 

 

 

 

नूरी खान ने कहा कि हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई—सभी धर्म भारत की आत्मा हैं, और हर मजहब का सम्मान समान रूप से होना चाहिए। उन्होंने संविधान को सर्वोच्च बताते हुए कहा कि यह देश केवल आस्था के पोस्टरों से नहीं, बल्कि समानता और अधिकारों के सिद्धांतों से चलता है। नूरी खान ने स्पष्ट किया कि उनका यह प्रदर्शन किसी समुदाय को उकसाने या मुकाबला करने के लिए नहीं, बल्कि धार्मिक सद्भाव का संदेश देने के लिए है। उन्होंने कहा अगर कोई आई लव महाकाल बोल सकता है, तो आई लव संविधान कहना भी उतना ही जरुरी है। संविधान ही हमारी एकता की असली पहचान है।

 

 

 

 

इस प्रदर्शन के बाद राजनीतिक हलकों में एक नई बहस छिड़ गई है। शहर में पहले लगे पोस्टरों को लेकर जहां विरोध और समर्थन दोनों मिला था, वहीं “आई लव संविधान” की एंट्री ने मामला और संवेदनशील बना दिया है। पोस्टर वार की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए स्थानीय प्रशासन सतर्क हो गया है। विवाद न बढ़े, इसके लिए पुलिस ने शहर के संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी तेज कर दी है।


By - sagar tv news
01-Oct-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
सागर- बीना विधायक, दल-बदल केस में हाईकोर्ट का बड़ा संकेत, पहले स्पीकर तय करेंगे किस्मत SAGAR TV NEWS
by sagarttvnews, 21-Apr-2026
MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.