उमड़ा जनसैलाब, माता बिरासिनी के भव्य जवारा जुलूस में लगी हजारों की भीड़

 

एमपी के उमरिया जिले के पाली नगर में नवरात्रि के नवें दिन माता बिरासिनी देवी शक्ति पीठ से निकला पारंपरिक जवारा जुलूस भक्तिभाव और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर नजर आया। हजारों की संख्या में श्रद्धालु उमरिया जिले के अलावा आसपास के जिलों और अन्य राज्यों से भी माता के जयकारों के साथ पहुंचे। सुबह मंदिर प्रांगण में कलेक्टर धरनेंद्र जैन ने विधि-विधान से घट विसर्जन और काली पूजा की शुरुआत की।

 

 

 

इसके बाद माता बिरासिनी के आशीर्वाद के साथ भव्य जवारा जुलूस निकला। जुलूस में परंपरागत काली नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा, वहीं लोक नृत्य और शैला नृत्य की प्रस्तुतियों ने देखते ही देखते पूरा माहौल भक्तिमय कर दिया। नौ दिनों की आराधना के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा मंदिर परिसर में ज्योति कलश, घी कलश, तेल कलश और मनोकामना कलश स्थापित किए गए थे। जुलूस नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए ऐतिहासिक सगरा तालाब स्थित विसर्जन कुंड तक पहुंचा, जहां धार्मिक परंपराओं के अनुसार जवारा कलशों का विसर्जन किया गया।

 

 

 

 

जुलूस की विशालता और भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए। उमरिया पुलिस अधीक्षक विजय भगवानी ने स्वयं मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और शांतिपूर्ण विसर्जन सुनिश्चित किया। भारी पुलिस बल की तैनाती ने पूरे आयोजन को अनुशासित स्वरूप प्रदान किया। आयोजन में भाजपा की क्षेत्रीय विधायक मीना सिंह भी सम्मिलित हुईं। उन्होंने जुलूस के दौरान माता बिरासिनी के दर्शन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।

 

 

 

 

इस अवसर पर उन्होंने श्रद्धालुओं को शारदेय नवरात्रि की शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। नगर के भाजपा पदाधिकारी, समाज के प्रबुद्धजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। पूरे नगर में माता बिरासिनी की जय-जयकार गूंजती रही और जुलूस के दौरान ढोल-नगाड़ों की थाप के साथ श्रद्धा और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला।


By - sagar tv news
01-Oct-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.