मुख्यमंत्री मोहन यादव को मिला अवॉर्ड, 121 स्थान, 25 हजार कन्याएं बना विश्व रिकॉर्ड

 

नवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर एमपी के उज्जैन ने आज इतिहास रच दिया। उत्तर विधानसभा क्षेत्र में एक साथ हजारों स्थानों पर कन्या पूजन कर विश्व रिकॉर्ड कायम किया गया। विक्रमादित्य क्लॉथ मार्केट में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में खुद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल हुए और कन्याओं का पूजन कर इस अद्वितीय आयोजन का हिस्सा बने। नवरात्रि के दौरान उज्जैन उत्तर विधानसभा में अभूतपूर्व आयोजन के तहत 121 स्थानों पर एक साथ 25 हजार से अधिक कन्याओं का पूजन किया गया।

 

 

 

विक्रमादित्य क्लॉथ मार्केट में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कन्याओं के चरण स्पर्श कर पूजन की शुरुआत की। उनके साथ भाजपा विधायक अनिल जैन, नगर निगम अध्यक्ष कलावती यादव और भाजपा नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल भी मौजूद रहे। मंच से मुख्यमंत्री को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड का अवॉर्ड प्रदान किया गया। गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के एशिया हेड मनीष बिश्नोई ने बताया कि एक साथ इतने बड़े स्तर पर कन्याभोज और पूजन का यह आयोजन विश्व में पहली बार हुआ है। रिकॉर्ड के अनुसार 121 लोकेशन पर 25 हजार कन्याओं का पूजन दर्ज किया गया है।

 

 

 

अवॉर्ड स्वयं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को प्रदान किया गया, जिन्हें आयोजन की नेतृत्वकर्ता भूमिका के लिए सम्मानित किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उज्जैन की आस्था, परंपरा और ऊर्जा का स्मरण करते हुए शक्तिपीठ हरसिद्धि माता का उल्लेख किया और प्रदेशवासियों को नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं। उज्जैन ने आस्था को विश्व पटल पर स्थापित करते हुए आज कन्या पूजन के जरिए एक नया इतिहास रच दिया। नवरात्र के उत्सव में यह रिकॉर्ड आने वाले वर्षों के लिए मिसाल बन गया है।


By - sagar tv news
30-Sep-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.